अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर गिरिडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
अटल जयंती पर विकसित भारत 2047 के संकल्प को दोहराया गया
अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर गिरिडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। सुरेश साव ने अटल जी के सुशासन, राष्ट्रहित और ऐतिहासिक निर्णयों को याद किया।
गिरिडीह: शास्त्री नगर में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने नमन किया। इस दौरान भाजपा नेता सुरेश साव ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के ऐसे नेता थे, जिन्होंने राष्ट्रहित को सदैव सर्वोपरि रखा। उनका जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था।

साव ने कहा कि भारत को परमाणु शक्ति बनाने से लेकर सुशासन को चरितार्थ करने तक, विरासत और विज्ञान को एकसाथ आगे बढ़ाने तक, अटल जी ने देश को एक ऐसा गवर्नेंस मॉडल दिया जिसमें सांस्कृतिक राष्ट्रवाद विद्यमान रहा। उन्हीं के सपनों को साकार करते हुए भारत 2047 तक विकसित भारत की अग्रसर हो रहे हैं।
