भारत सेवाश्रम संघ के छात्रों का दल बंगाल रवाना, गीता पाठ में होंगे शामिल
On

रानीश्वर : भारत सेवाश्रम संघ, दुमका शाखा के स्वामी नित्यब्रता नंद महाराज आश्रम के आवासीय विद्यालय के छात्रों का छह सदस्यीय दल रविवार की शाम नदिया जिला के मायापुर रवाना हुआ। सोमवार को मायापुर में गीता जयंती होगी, जिसमें एक हजार लोग शामिल होंगे। स्वामी प्रणवा नंद विद्या मंदिर के छात्र आशीष सोरेन, सुरेश मुर्मू, अंबेडकर मरांडी, मार्शल सोरेन, बुदिलाल टुडू एवं सोलेमान किस्कु वहां गीता पाठ में शामिल होंगे। इस्कॉन में कार्यक्रम भरत सेवाश्रम संघ के स्वामी प्रदीप्ता नंद के अगुआई में होगा। इस धार्मिक कार्यक्रम में सनातन धर्म के विभिन्न संस्थानों के लोग शामिल होंगे।
Edited By: Samridh Jharkhand