ग्रामीणों ने वनकर्मियों को दौड़ाकर पीटा, 13 वनकर्मी जख्मी

ग्रामीणों ने वनकर्मियों को दौड़ाकर पीटा, 13 वनकर्मी जख्मी

चतरा: दक्षिणी वन प्रमंडल के डाढा गांव की वन भूमि से अतिक्रमण हटाने गए वनकर्मियों को शनिवार को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। इस बाबत 13 वनकर्मी सहित 5 होमगार्ड जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने हमला में दो वाहनों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद घायल हुये वनकर्मियों व होमगार्ड को सदर अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया। इलाज के बाद इन्हें छोड़ दिया गया।
पूरे प्रकरण को लेकर डाढा उपखंड के वनरक्षी रोहित प्रसाद यादव ने सदर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराते हुये 12 नामजद सहित 50- 60 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। अज्ञात आरोपियों में महिलाएं भी शामिल हैं। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित डाढ़ा गांव में वन भूमि पर कुछ ग्रामीण निर्माण कार्य करवा रहे थे। किसी ने इसकी गुप्त सूचना दक्षिणी वन प्रमंडल के अधिकारियों को दी।

URIS id=9499]

इसी बाबत डीएफओ ने छापेमारी टीम का गठन कर अतिक्रमण को हटाने का आदेश दिया। वन कर्मी और होमगार्ड के जवान जैसे निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचे, वैसे गांव के लोग हुजूम बनाकर मौके पर पहुंच गए। वनकर्मियों ने अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू ही की थी कि गांव वालों ने उन पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने वनकर्मियों व होमगार्डो पर ईटा और पत्थर चलाने लगे। वनकर्मी कुछ समय पाते, तब तक हमले के कारण कई जख्मी हो गये। वनरक्षी अनुज कुमार, निशांत कुमार, रूपलाल यादव, जयराम उरांव, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, मिस्टर जिन्नो, भारती कुमारी, संजय कुमार, दीपक कुमार, महादेव प्रजापति, अजीत कुमार तुरी, सुनील कुमार, कमल किशोर और होमगार्ड के जवानों में संतोष कुमार जायसवाल, ललन ठाकुर, शत्रुघ्न सिंह, वीरेंद्र सिंह एवं अशेश्वर तिवारी जख्मी हो गए।

यह भी पढ़ें:

Jharkhand Govt Ad
https://samridhjharkhand.com/prime-minister-gave-yoga-identity-across-the-world-raghuvar

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

JSSC-CGL विवाद पर परिमल नाथवानी ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, CBI जांच या सर्वदलीय कमेटी का दिया सुझाव JSSC-CGL विवाद पर परिमल नाथवानी ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, CBI जांच या सर्वदलीय कमेटी का दिया सुझाव
Sahebganj News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक किलो से अधिक ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Deoghar News: उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल की अध्यक्षता में महिला कॉलेज में वोटर अवेयरनेस कार्यक्रम
Deoghar News: खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, केएफसी और मैग्नम समेत 17 प्रतिष्ठानों की जांच
Deoghar News: जसीडीह, देवघर और बासुकीनाथ में रिकॉर्ड 19.86 लाख श्रद्धालुओं का हुआ आवागमन
Giridih News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
Giridih News: तंबाकू नियंत्रण सेल और खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त अभियान, ₹9500 जुर्माना वसूला
Giridih News: प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने बगोदर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने सीसीएल क्षेत्र में आजीविका संवर्धन पर की समीक्षा बैठक
Ranchi News: सावन मिलन के दौरान सुहागिन महिलाओं को दिए गए पारंपरिक सुहाग चिन्ह
Sahebganj News: एफएमएनआर तकनीक से जंगलों की सुरक्षा में जुटे पोखरिया गांव के ग्रामीण
Koderma News: कस्तूरबा बालिका विद्यालय पोखरडीहा में जनप्रतिनिधियों ने किया औचक निरीक्षण, ली जानकारी