चतरा: अधिकारियों की सांठ- गांठ से संजय- भुनेश्वर ने सैंकड़ो एकड़ जमीन अपने- परिजनों के नाम कराया
On

- भू- माफियाओं द्वारा अवैध जमाबंदी करवाकर जमीन हड़पने का तीसरा खुलासा
- जांच को प्रभावित करने के लिए रजिस्टर- टू के साथ भारी छेड़छाड़
– विजय शर्मा
टंडवा (चतरा): समृद्ध झारखंड पिछले दो बार से इस बात को प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा है, कि टंडवा अंचल में कैसे पैसो के बल पर अधिकारियों से सांठ- गांठ कर भू- माफिया जमीन की अवैध जमाबंदी करवाने का खेल कर रहे हैं। जमीन का अवैध जमाबंदी करवाकर कोल परियोजना मे कैसे 20 से 25 लाख रुपए में सरकारी नौकरी खरीद फरोख्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सीसीएल कर्मी संजय कुमार द्वारा अपने ससूर के नाम पर जमीन की अवैध जमाबंदी केवल होन्हे गांव में ही नहीं, बल्कि विंगलात एवं उडसू ग्राम में भी करवाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश मे आया है।
संजय कुमार के द्वारा अपने पिता अमृत महतो कुमरांग खुर्द के खाता सख्या 36, रकवा 2 एकड पंजी-टू के पृष्ट सख्या 99/2 में दर्ज है तथा उडसू गांव के खाता सख्या 23, 38, एवं 51 कुल रकवा 2 एकड 10 डिसमिल पंजी-टू के पृष्ट सख्या 118 /1 पर दर्ज है। वहीं अपने ससुर प्रयाग महतो पिता डोमन महतो, ग्राम उडसू में खाता संख्या 23, 38 एवं 51, जिसका कूल रकवा 2 एकड़ 5 डिसमिल पंजी-टू के पृष्ट सख्या 119 /1 पर दर्ज है। वहीं प्रयाग महतो पिता डोमन महतो के नाम पर ग्राम विंगलात मे भी खाता सख्या 46, प्लॉट सख्या 1, रकवा 1 एकड 15 डिसमिल पंजी-टू के पृष्ट सख्या 126ध्1 पर दर्ज है तथा होन्हे गांव मे भी प्रयाग महतो पिता डोमन महतो खाता 84 प्लॉट सख्या 799, 649, 783, कूल रकवा 2 एकड 28 डिसमिल जिसका पंजी-टू के पृष्ट सख्या 211/1 पर दर्ज है। अमृत महतो पिता भतू महतो ग्राम होन्हे के खाता संख्या 84, प्लॉट सख्या 867, रकवा 40 डिसमिल पंजी-टू के पृष्ट सख्या 16/5 पर दर्ज है। पुनः अमृत महतो पिता भतू महतो खाता 84, रकवा 3 एकड़ 5 डी जिसका पंजी-टू के पृष्ट संख्या 205/1 पर दर्ज है तथा अमृत महतो पिता भतू महतो खाता 84, रकवा 1 एकड़ 5 डिसमिल पंजी-टू के पृष्ट सख्या 207/1 पर दर्ज है।
यह भी पढ़ें:

इस तरह सीसीएल कर्मी संजय कुमार द्वारा कोल परियोजना क्षेत्र के तमाम गावों मे जमीन का फर्जी जमाबंदी कराया जा चूंका है। यदि पुरे मामले की निष्पक्ष जांच कराया जाए तो मगध कोल परियोजना के कुछ गांव मे भी फर्जी जमाबंदी अपने संजय कुमार के रिश्तेदारों के नाम उजागर होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस तरह संजय कुमार के खौफ से गांव के सभी भू-रैयतों में आक्रोश पनप रहा है। यहां के भोले- भाले गरीब भू-रैयत अपने पूर्वजों के द्वारा बनाए गए घर में रह कर खेती बारी कर जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसे में अब रैयतो को अपनी अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़नी पड रही है। भू- रैयत बताते हैं कि अंग्रेजो के दमनकारी हुकूमत से भी ज्यादा उनका शोषण किया जा रहा है। एसे मे लोकतांत्रिक रूप से भू-रैयत किस पदाधिकारी के समक्ष न्याय का गुहार लगाए यह यक्ष सवाल बन गया है। अब सभी गांव के ग्रामीण चतरा उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह एवं सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास तथा भू-राजस्व मंत्री को त्राहिमाम पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाने का मन बना लिया है।
[URIS id=9499]
मास्टर माइंड भुनेश्वर यादव द्वारा अवैध जमाबंदी, अनव्रत हो रहा नया खुलासा
भुनेश्वर यादव पिता बंशी महतो, ग्राम होन्हे के खाता सख्या 84, प्लॉट सख्या 6 एवं 196, कुल रकवा 12.20 एकड जिसका पंजी-टू के पृष्ट सख्या 163 /1 पर दर्ज है तथा होन्हे गांव मे ही बंशी महतो पिता दिलामन महतो के नाम पर गैर मजरुआ जमीन खाता संख्या 84, प्लॉट सख्या 860 एवं 861, जिसका कूल रकवा 3 एकड़ 45 डिसमिल जमाबंदी पंजी-टू के पृष्ट सख्या 50/2 पर दर्ज है। अपने चचेरे भाई लोगों के हक एवं हिस्से की जमीन को भी अवैध जमाबंदी राजस्व कर्मचारी हल्का 4 तथा अंचलअधिकारी की मिली भगत से करवाकर टंडवा अंचल मे धांधली मचा रखा है। इसका जीता जागता उदाहरण मनपुरन महतो के नाम पर पूर्व के जमाबंदी को हटवाकर अपने पिता बंशी महतो बना दिया। जिसके वाजिब रैयत फर्जी जमाबंदी को तत्काल रद्द करने की मांग अंचल अधिकारी से कर रहे हैं। जिसका लिखित आवेदन अंचल अधिकारी को दिया जा चुका है। फिर भी भू- माफिया पर कार्रवाई नही हूई तो अंचल कार्यालय के समक्ष पांच गांव के रैयत भूख हड़ताल कर धरना पर बैठेंगे। अंचल कार्यालय के क्रिया कलापों से क्षुब्ध भू-रैयत दहनी कुमारी उर्फ दहनी देवी पति असेशर यादव का पुत्र नारायण यादव एवं शिव कुमार यादव, सुरेंद्र यादव, सुदेश यादव, जितेंद्र यादव, पदूम यादव, ईश्वर यादव, केदार यादव, अरविंद यादव, तापेश्वर यादव, हेमराज यादव, आनंद भुइयां, दिनेश यादव, प्रयाग यादव, मुकेश कुमार, अनिल कुमार एवं सुभाष यादव ने नाराजगी जाहिर किया है।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/chatara-full-of-treasures-kunda-kings-fort
ग्राम होन्हे की दहनी देवी न्याय से रह गईं वंचित
होन्हे गांव निवासी दहनी देवी की जमीन पर बंशी महतो पिता दिलामन महतो के द्वारा अवैध जमाबंदी करावाकर नौकरी के लिए आवेदन भुनेश्वर यादव के वारिसान के द्वारा किया जा चुका है। दोहरी जमाबंदी भुनेश्वर यादव द्वारा कराए जाने की जानकारी मिलने पर दहनी देवी पति असेशर यादव ने लिखित आवेदन अंचल अधिकारी टंडवा, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सिमरिया तथा अपर समाहर्ता चतरा, उपायुक्त चतरा, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग को दी जा चुकी है। परंतु आवेदन देने के लगभग महिनो दिन बीत के बाद भी फर्जी जमाबंदी को अब तक रद्द नही किया गया है। जिसका खाता सख्या 84, प्लॉट संख्या 314, कुल रकवा 0.70 एकड़ उनके नाम पर पंजी- टू में दर्ज है। उसी खाता एवं प्लॉट के जमीन को भुनेश्वर यादव ने अपने पिता बंशी महतो के नाम पर दोहरी जमाबंदी फर्जी तरीके से करवाकर सत्यापन भी करवा लिया है। बंशी महतो के नाम पर उक्त प्लॉट पर किसी तरह का दखल नहीं है।
Edited By: Samridh Jharkhand