टाटानगर स्टेशन के आउट गेट पर खड़ी कार में अचानक लगी आग, पूरी तरह जलकर खाक
टाटानगर स्टेशन पार्किंग में खड़ी कार में अचानक आग, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
टाटानगर रेलवे स्टेशन के आउट गेट के पास पार्किंग में खड़ी एक कार अचानक आग की चपेट में आ गई। धुआं उठते ही आग भड़क उठी और देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पूर्वी सिंहभूम : टाटानगर रेलवे स्टेशन के आउट गेट के पास शनिवार को पार्किंग में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह हालात को काबू में रखने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उन्हें तुरंत दमकल विभाग को सूचना देनी पड़ी। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, गम्हरिया निवासी निवास नायक अपनी पत्नी और बेटे के साथ बेटे को दुरंतो एक्सप्रेस में बैठाने स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने अपनी हुंडई कार आउट गेट के पास खड़ी की और परिवार के साथ प्लेटफॉर्म की ओर चले गए। इसी दौरान कार से धुआं उठता देखा गया और कुछ ही पलों में आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, मगर आग तेजी से फैलती चली गई और कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
घटनास्थल पर कुछ ही देर में अग्निशमन विभाग की एक टीम पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। कार मालिक निवास नायक ने बताया कि उन्हें स्टेशन के अंदर ही किसी व्यक्ति ने कार में आग लगने की सूचना दी। बाहर आने पर उन्होंने देखा कि उनकी कार पूरी तरह जल चुकी है। उनका अनुमान है कि यह हादसा संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ होगा। हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
