Bokaro News: बोकारो-गोमो रेल मार्ग पर रेल हादसा, दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी

बोकारो-गोमो रेल मार्ग हुआ प्रभावित

Bokaro News: बोकारो-गोमो रेल मार्ग पर रेल हादसा, दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी
रेल हादसे की शिकार मालगाड़ी.

मालगाड़ी तुपकाडीह रेलवे स्टेशन से पर होकर आगे बढ़ी. पोल संख्या 412/30 के पास पहुंचते ही मालगाड़ी दो भागों में बट गई. इसकी दो बोगियां बेपटरी होकर पलट गई. इसकी वजह से रेलवे ट्रैक जाम हो गया और ओवरहेड तार व रेल पटरियों को बड़ा नुकसान हुआ.

बोकारो: बोकारो-गोमो रेल मार्ग पर एक रेल हादसा होने की घटना सामने आयी है. जानकारी के मुताबिक दक्षिण पूर्व रेलवे के बोकारो-गोमो रेल मार्ग तुपकिडीह और राजा बेड़ा रेलखंड में एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गयी है. इस घटना ने रेल यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया है. इस हादसे में रेलवे के ओवरहेड बिजली तार, रेल पटरी मास्क का भारी नुकसान हुआ है. हादसे में मालगाड़ी से अलग होकर इसकी दो बोगी बेपटरी होती हुई उलट गई है. इस कारण बोकारो होकर गोमो जाने वाला रेल मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. इस मार्ग से गुजरने वाली लगभग एक दर्जन यात्री गाड़ियों के परिचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है. इस मार्ग से गुजरने वाली कई ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है जबकि कुछ को पुनर्निर्धारित किया गया है. इस हादसे की वजह को जानने के लिए जांच कमेटी गठित कर दी गई है. 

घटना देर रात उस वक्त हुई जब मालगाड़ी तुपकाडीह रेलवे स्टेशन से पर होकर आगे बढ़ी. पोल संख्या 412/30 के पास पहुंचते ही मालगाड़ी दो भागों में बट गई. इसकी दो बोगियां बेपटरी होकर पलट गई. इसकी वजह से रेलवे ट्रैक जाम हो गया और ओवरहेड तार व रेल पटरियों को बड़ा नुकसान हुआ. घटना के बाद इस रेल मार्ग से रेल यातायात बुरी तरह ठप पड़ गया है. रेलकर्मी रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने और घटना से प्रभावित हुए परिचालन को पुनः सुचारू रूप से चालू करने का प्रयास में युद्धस्तर पर लगे हुए हैं. रेलवे ट्रैक से मालगाड़ी के मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है. बोकारो के एरिया रेल मैनेजर की माने तो यह दुर्घटना से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और अभी इस रेल मार्ग पर यातायात बहाल करना उनकी पहली प्राथमिकता बनी हुई है. उनकी मानें तो बहुत जल्द बंद पड़े इस रेल मार्ग से रेलवे परिचालन को शुरू कर दिया जाएगा. घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल