Bokaro News: चार मंजिला इमारत का हिस्सा गिरा, बड़ा हादसा टला 

नगर निगम और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची

Bokaro News: चार मंजिला इमारत का हिस्सा गिरा, बड़ा हादसा टला 
चार मंजिला इमारत का हिस्सा गिरने के बाद की तस्वीर

सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 1बी स्थित हिंदुस्तान स्टील कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (एचएससीएल) कॉलोनी की चार मंजिला इमारत का पिछला हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बोकारो: शहर में शनिवार देर रात बड़ा हादसा होने से टल गया। सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 1बी स्थित हिंदुस्तान स्टील कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (एचएससीएल) कॉलोनी की चार मंजिला इमारत का पिछला हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय कई परिवार इमारत में मौजूद थे, लेकिन सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए ।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सेक्टर 1बी के मकान संख्या 351 से 366 के बीच हुआ। पुरानी और जर्जर हो चुकी इमारत का पिछला हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस, नगर निगम और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके को घेर लिया गया है और आसपास के मकानों को भी एहतियातन खाली कराया गया।

कई परिवारों ने रात में खुले मैदान में गुजारने का निर्णय लिया, क्योंकि उनका सामान मलबे में दब गया है। प्रशासन ने राहत और मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया है।

सूचना मिलते ही धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और प्रशासन से टाउन हॉल में बेघर परिवारों को अस्थायी आश्रय देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस कॉलोनी की जर्जर स्थिति को लेकर कई बार पत्राचार हुआ, लेकिन प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया।

यह भी पढ़ें Bokaro News : जन्मदिन पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने बाबूजी को किया याद

सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दीवारों की नमी और संरचनात्मक कमजोरी को हादसे की वजह माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें Sahebganj News : बोरियो में जमीन विवाद ने ली महिला की जान, भाभी-भतीजी गिरफ्तार

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Bokaro News : इफ्तार पार्टी में जुटे जनप्रतिनिधि, भाईचारे पर जोर
Bokaro News : अवैध गैस सिलेंडर भंडारण का खुलासा, दुकान में छापेमारी
Palamu News: एसडीओ की अध्यक्षता में S.I.R को लेकर बैठक
Palamu News: जनता दरबार में सुनी गईं लोगों की समस्याएं 
सरिया थाना में ईद-रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट
Palamu News: डिप्टी मेयर मनोज सिंह ने त्योहारों को लेकर सफाई व रोशनी पर दिया जोर
Lohardaga News : प्रशिक्षण से सशक्त होंगी आंगनबाड़ी सेविकाएं, बच्चों को मिलेगा बेहतर आधार
Lohardaga News : ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसान परेशान
Dhanbad News: मिडिल ईस्ट युद्ध का साया हटा: फर्टिलाइजर प्लांट में फिर शुरू हुआ पूर्ण उत्पादन
गोमो स्टेशन की खड़ी सीढ़ियां बनीं जानलेवा, प्लेटफॉर्म पहुंचने से पहले यात्री की मौत
Dhanbad News: जमीन विवाद में बहूभोज बना रणक्षेत्र, 11 पर जानलेवा हमले की शिकायत