बिहार : निहत्थे परिवार को घेरकर 50 हथियारबंद लोगों ने बरसाई गोलियां, मिनट भर में गिरा दी छह लाशें

बिहार : निहत्थे परिवार को घेरकर 50 हथियारबंद लोगों ने बरसाई गोलियां, मिनट भर में गिरा दी छह लाशें

Bबिहारशरीफ : बिहार का नालंदा जिला बुधवार (4 अगस्त 2021) को सामूहिक नरसंहार का गवाह बना। सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले में भूमि विवाद में खून की होली खेली गयी। छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में अंधाधुंध गोलीबारी कर दिनदहाड़े छह लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। गोलीबारी के दौरान 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों में से एक की मौत इलाज के दौरान हुई। मृतकों में एक ही परिवार के दो घरों के 6 लोग शामिल हैं।

घटना का कारण करीब 10 वर्षों से आपसी भूमि विवाद बताया जा रहा है। 50 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था और यह मामला कोर्ट में था। इस संबंध में दोनों पक्षों से बीते 17 अप्रैल 2021 को वर्तमान थाना अध्यक्ष विनोद कुमार की मौजूदगी में बॉन्ड करवाकर कोर्ट से विवाद हल होने तक भूमि की जुताई पर रोक लगा दी गई थी।

यह भी पढ़ें ड्रग्स के उत्पादन, वितरण और उपभोग पर रखें कड़ी नजरः मुख्य सचिव

आरोप है कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे महेंद्र यादव अपने परिवार और बाहरी लोगों के साथ मिलकर जबरन खेत की जुताई करने लगे। करीब चार बीघा से अधिक खेत को जुताई कर दी गयी। इसके बाद खेत जुताई की बजाय इलाका गोलियों की आवाज से थर्रा उठा। जानकारी के मुताबिक 200 राउंड से अधिक गोलियां चलीं और देखते ही देखते गांव में चीख-पुकार मच गयी।

नालंदा में हुई इस घटना के सभी मृतक यादव जाति से हैं। मृतकों में एक ही परिवार के लोग हैं। 60 वर्षीय यदुनंदन यादव एवं उनके दो पुत्र 30 वर्षीय पिंटू यादव तथा 25 वर्षीय मधेश यादव की हत्या कर दी गयी। इसी परिवार के दूसरे घर के स्वर्गीय परशुराम यादव के दो पुत्र 50 वर्षीय धीरेन्द्र यादव एवं 40 वर्षीय शिवल यादव को भी मौत के घाट उतार दिया गया। परिवार के ही एक अन्य सदस्य बुरी तरह से घायल 45 वर्षीय वीरेंद्र प्रभाकर उर्फ बिंदा यादव पिता रामरूप यादव की मौत इलाज के दौरान हो गयी। मृतक वीरेंद्र प्रभाकर उर्फ बिंदा के पुत्र अतुल प्रभाकर एवं इंदु यादव का जख्मी हालत में इलाज चल रहा है।

थाना प्रभारी की भूमिका संदेह के घेरे में

बताया जाता है कि इस कांड में स्थानीय थाना प्रभारी की भूमिका भी काफी संदिग्ध है। मृतक यदुनंदन के पुत्र कृष्णदेव प्रसाद बताते हैं कि सुबह 9 बजे के आसपास जैसे ही महेंद्र यादव एवं उनका परिवार खेत जुताई करने लगे तो छबीलापुर थाना प्रभारी विनोद कुमार को इसकी सूचना दी गयी। इसपर थाना प्रभारी ने कहा कि जहां जाना है जाओ, 24 घंटे बाद मामला को देखेंगे। प्रशासन का सहयोग न मिलने पर थक.हारकर 12 बजे के बाद खेत जुताई कर रहे लोगों को पीड़ित परिवारवालों ने मना किया तो आरोपी पक्ष ने घेरकर गोलियों की बौछार कर दी।

जबरन खेत जुताई का विरोध करने वाले परिवार के 8 लोगों को गोली लगी, जिनमें 6 की मौत हो गई। करीब 50 की संख्या में हथियारबंद लोग नरसंहार की तर्ज पर घटना को अंजाम दिया। जख्मी के अनुसार गांव के ही गुडी यादवए, इंदु यादव, विनय यादव, लालू यादव, नीतीश यादव, छोटी यादव, महेंद्र यादव, रौशन यादव सहित अन्य बाहर के लोगों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि हमलावरों के पास कई तरह के हथियार थे। घर में छिपे दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

हत्याकांड के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसपी हरि प्रसाद एस एवं डीएसपी सोमनाथ प्रसाद, एसडीओ संजय कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से कुछ ही दूरी से पुलिस ने दो बदमाशों को हिरासत में ले लिया है। दबोचे गए आरोपियों में लोदीपुर निवासी महेंद्र यादव एवं उनके रिश्तेदार ;गया जिला के बथानी निवासी शामिल हैं।

एसपी ने घटना की जानकारी देते बताया कि नालंदा जिला के छबीलापुर स्थित लोदीपुर गांव में जमीनी विवाद में छह लोगों की गोली मारकर हत्या की गयी है। एसपी ने कहा कि घटना में जो भी लोग शामिल हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। मृतकों के परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है कि कौन-कौन लोग घटना में शामिल थे और कहां शिकायत की गयी थी। शिकायत करने के बाद कौन.से पुलिस अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे। तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Ranchi news: डॉ अंबेडकर की 134 वीं जयंती के मौके पर स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में विशेष व्याख्यान का आयोजन Ranchi news: डॉ अंबेडकर की 134 वीं जयंती के मौके पर स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में विशेष व्याख्यान का आयोजन
झारखंड कल्याण की चिंता छोड़ परिवार कल्याण पर सिमटा झामुमो महाधिवेशन: प्रतुल शाह देव
ड्रग्स के उत्पादन, वितरण और उपभोग पर रखें कड़ी नजरः मुख्य सचिव
Ranchi news: सीएमपीडीआई ने वंचित युवाओं के लिए शुरू किया कौशल विकास कार्यक्रम
कोलकाता उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर व्यक्त किया पूर्ण संतोष
मंत्री हफ़ीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बाहर करें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी
बाबा साहब भीम राव आंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं राष्ट्र निर्माता थे: बाबूलाल मरांडी
Jamshedpur news: टाटा स्टील ने मनाया राष्ट्रीय अग्नि सेवा दिवस 
झारखंड में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत, चुनाव आयोग सदैव मतदाताओं के साथ: मुख्य चुनाव आयुक्त
Horoscope: आज का राशिफल
Giridih News: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह में हुई नए सत्र की शुरुआत
Hazaribag News: बड़कागांव के विभिन्न छठ घाटों में श्रद्धालुओं ने डुबते हुए सुर्य को दिया अर्घ