पीके व पवन वर्मा पर बोले नीतीश – जहां जाना है चले जाएं, अमित शाह का लिया नाम

पीके व पवन वर्मा पर बोले नीतीश – जहां जाना है चले जाएं, अमित शाह का लिया नाम

पटना : जनता दल यूनाइटेड की आज एक अहम बैठक पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार ने ली. बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बात की. नीतीश कुमार ने खुल कर पार्टी लाइन से अलग चल रहे अपने दो नेताओं पवन वर्मा एवं प्रशांत किशोर पर अपनी बात रखी. नीतीश कुमार ने कहा कि जिसको जो ट्वीट करना है करे, जो पत्र लिखना है लिखे. नीतीश ने कहा कि किसी को जितने दिन पार्टी में रहने की इच्छा होगी रहेगा जाना होगा जाएगा. उनका इशारा पवन वर्मा एवं प्रशांत किशोर की ओर था.

नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी पार्टी साधारण लोगों की पार्टी है. यहां ट्वीट का क्या मतलब है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी साधारण कटेगरी के लोगों की है. हमारी पार्टी बड़े लोगों व इंटलैक्चुअल लोगों वाली पार्टी नहीं है. नीतीश कुमार ने कहा कि हम सबका सम्मान करते है, हमको सबकी इज्जत करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर कोई इन सब चीजों से बाहर है तो उसका अपनी राय है.

नीतीश कुमार प्रशांत किशोर के भाजपा विरोधी ट्वीट पर कहा कि वह आया कैसे, उसको अमित शाह ने कहा कि ज्वाइन करवा दीजिए तो हमने ज्वाइन करवा दीजिए, अब जहां जाना है जाए. उन्होंने कहा कि कोई कुछ कहता होगा तो उसका मन कुछ और होगा, कहीं और जाने का मन होगा.

मालूम हो कि पवन वर्मा ने संशोधित नागरिकता कानून पर पार्टी के मोदी सरकार के समर्थन वाले स्टैंड पर सवाल उठाया तो और नीतीश कुमार को पत्र लिखा था. वहीं, प्रशांत किशोर ने कल एक ट्वीट कर कहा था कि दिल्ली की जनता जोर का झटका धीरे से लगाएगी. उनका ट्वीट दिल्ली विधानसभा चुनाव के संबंध में था.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान