अति पिछड़ों को आरक्षण की गांटरी के साथ कराएं नगर निकाय चुनाव : सामाजिक न्याय आंदोलन

अति पिछड़ों को आरक्षण की गांटरी के साथ कराएं नगर निकाय चुनाव : सामाजिक न्याय आंदोलन

सुल्तानगंज (भागलपुर) : अति पिछड़ों के आरक्षण की गारंटी के साथ नगर निकाय का चुनाव अविलंब कराने सहित कॉलेजियम सिस्टम को खत्म करने, नीचे से ऊपर तक न्यायपालिका में एससी, एसटी व ओबीसी को आबादी के अनुपात में आरक्षण देने और केंद्र सरकार द्वारा जातिवार जनगणना कराने की मांगों को लेकर सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार के बैनर तले सुलतानगंज के जेपी पार्क से प्रखंड कार्यालय तक मार्च व प्रदर्शन किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार के रामानंद पासवान और गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि राज्य में नगर निकाय चुनाव बाधित हुआ है, जबकि अतिपिछड़ों के आरक्षण के साथ 2007 से नगर निकाय का चुनाव तीन बार हो चुका है। नगर निकाय चुनाव आखिरी दौर में रुकने से सरकार और चुनाव में उतरे प्रत्याशियों को भारी आर्थिक क्षति हुई है।

सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार के शंकर बिंद और सामाजिक कार्यकर्ता नीरज साह ने कहा कि मौजूदा हालात में अदालत में नियुक्ति के कॉलेजियम सिस्टम को खत्म किया जाए और नीचे से ऊपर तक न्यायपालिका में एससी, एसटी व ओबीसी को आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व दिया जाए। बिना अध्ययन व आंकड़ों के मोदी सरकार ने सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण दे दिया, सुप्रीम कोर्ट में कई एक याचिका डाली गयी, लेकिन संविधान विरोधी सवर्ण आरक्षण बिना किसी बाधा के लागू हो गया।

बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन, बिहार के अनुपम आशीष और मिथिलेश विश्वास ने कहा कि जाति से संबंधित आंकड़ों के लिए जरूरी है कि मोदी सरकार अविलंब जातिवार जनगणना की गारंटी करे। सामाजिक न्याय के लिए यह जरूरी है।

Read More.. Lohardaga News: गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने मैना बगीचा में छापेमारी कर जब्त किया ब्राउन शुगर

सभा को प्रमुख तौर पर प्रेमजीत मंडल, अंजनी, अनिरुद्ध दास, शंकर दास और विजय बिंद ने संबोधित किया। मार्च व प्रदर्शन में पप्पू दास, रामशरण दास, महेश चन्द्र दास, पोली पासवान, निवास कुमार, चरित्र दास, अनिरुद्ध दास, विजय दास, ब्रह्मदेव दास, शंभु शरण, दास रजनीश कुमार पासवान, शालीग्राम मांझी, अजय बिंद सहित दर्जनों शामिल थे।

Read More.. गरीब-गुरबों को रहने का आवास नहीं, हेमंत सोरेन झारखंड में बनाएंगे शीश महल: आदित्य साहू

अंत में प्रखंड विकास पदाधिकारी, सुलतानगंज को मांग पत्र समर्पित किया गया।

Read More.. Bokaro News: फिटनेस और स्वास्थ्य के लिए बीएसएल ने किया साइक्लोथॉन का आयोजन

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Bokaro News: चुआड़ विद्रोह के नायक रघुनाथ महतो की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित Bokaro News: चुआड़ विद्रोह के नायक रघुनाथ महतो की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
ईस्टर पर जमशेदपुर में विशेष प्रार्थना, कब्रिस्तानों में श्रद्धालुओं की भीड़
Ranchi News: जनजागरण और एकता के लिए कांके में होगा बड़ा हिंदू सम्मेलन
Khunti News: गैस संकट पर भड़के कालीचरण मुंडा, प्रशासन को दी सख्त चेतावनी
थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें