सामाजिक न्याय आंदोलन की बैठक, बहुजन संसद के आयोजन का फैसला

सामाजिक न्याय आंदोलन की बैठक, बहुजन संसद के आयोजन का फैसला

नवगछिया : सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार की नवगछिया इकाई की बैठक आज बिहपुर के खादी भंडार परिसर में की गई। बैठक में मौजूद साथियों ने तय किया कि 29 अप्रैल 2023 को मनुवादी सांप्रदायिक कॉरपोरेट फासीवादी हमले के खिलाफ सम्मान, हिस्सेदारी व बराबरी के लिए बहुजन संसद आयोजित होगी।

इस फैसला पर आज सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार के स्थानीय कार्यकर्ताओं की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव लाया गया। यह बहुजन संसद, महात्मा फुले व डॉ अंबेडकर की स्मृति को समर्पित होगा।

इस मौके पर सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार के गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि भाजपा, आरएसएस व कॉरपोरेट की नरेंद्र मोदी सरकार संविधान व लोकतंत्र पर लगातार हमला बोल रही है। लोकतंत्र की सर्वोच्च संस्था संसद में लोकतंत्र का गला प्रतिदिन घोंटा जा रहा है। संसद महज दो लोगों की रह गई है। इस संसद को अपंग बनाया जा रहा है।

बहुजन विरोधी, मनुवादी-पूंजीवादी मोदी सरकार के खिलाफ बहुजन संसद के जरिए बहुजनों के मुद्दे पर आवाज बुलंद की जाएगी।

यह भी पढ़ें झारखंड में भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए महागठबंधन के संग लड़ना चाहती है भाकपा

बैठक की अध्यक्षता नसीब रविदास व संचालन गौरव पासवान ने किया।

यह भी पढ़ें राष्ट्रीय पोषण माह विशेष: 74 फीसदी भारतीय नहीं उठा सकते स्वस्थ आहार का खर्च, 39% लोगों में पोषक तत्वों की कमी

बैठक में अनिल प्रसाद सिंह, पृथ्वी शर्मा, मिथिलेश कुमार सिंह, डा बीडी यादव, दीपक पासवान, चतुरी शर्मा, राजेश पंडित, दीपक कुमार, पसमांदा महाज के परवेज आलम, बेद प्रकाश भारती, श्याम कुमार सक्सेना, मिथुन पासवान, रवीन्द्र कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुमला और लोहरदगा को 347 विकास योजनाओं की सौगात, 217.71 करोड़ की बांटी परिसंपत्तियां

Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

रॉंची में प्रदेश कांग्रेस कमिटी की पूर्ववर्ती विस्तारित बैठक, विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा रॉंची में प्रदेश कांग्रेस कमिटी की पूर्ववर्ती विस्तारित बैठक, विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा
कोडरमा के डोमचांच में करंट लगने से युवक और सतगांवा के चुआंपहरी में डोभा में डूबने से बच्ची की मौत
चाईबासा: जिप सदस्य माधव चंद्र कुंकल का आरोप, संवेदक परमजीत सिंह बेदी को मझगांव में मनमानी की मिली झूठ
चाईबासा: खूँटपानी से सदर अंचल में शामिल किए जाने पर 24 राजस्व गांवों के मानकी मुंडा व ग्रामीणों ने जताई खुशी
इन 12 सीटों पर नीतीश की नजर! बिहार में सियासी पलटी से झारखंड में भी बिगड़ सकता है खेल
देवघर: सारठ में हर्षोल्लास के साथ मना गणेशोत्सव, विधि-विधान के साथ हुई पूजा अर्चना
चाईबासा: जिप सदस्य मानसिंह तिरिया ने लगाया आरोप, सीएस की लापरवाही के चलते जगन्नाथपुर सीएचसी में हुई मरीज की मौत
Bharat jodo yatra: राहुल गांधी ने कहा इस यात्रा ने मुझे मौन की खूबसूरती के बारे में सिखाया
झारखंड के पत्रकारों के लिए भी पत्रकार सम्मान योजना हो शुरू: शबाना खातून
9 सितंबर को लॉन्च होने वाले iPhone 16, 16 Plus, 16 Pro और 16 Pro Max से क्या उम्मीद करें
विनेश और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर बृजभूषण सिंह की प्रतिक्रिया आई सामने
सीआरपीएफ डिप्टी कमांडेंट ने SBI क्रेडिट कार्ड के खिलाफ जीता केस, 2 लाख रुपए हर्जाना देने का आदेश