छह दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आज हुआ समापन

छह दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आज हुआ समापन

रांची: राजधानी में मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा छह दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आज समापन हो गया। इस छह दिवसीय कार्यक्रम में मंच द्वारा विभिन्न जगहों पर शिविर लगाया, जहाँ पर चिकित्सकों ने लोगों का निःशुल्क कैंसर जांच किया। साथ ही लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक भी किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली और रांची सदर अस्पताल से आई टीम के सदस्यों एवं चिकित्सकों को मंच के अध्यक्ष विशाल पडिया ने प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। 

कार्यक्रम के अंतिम दिन जांच शिविर में रांची सहित अन्य क्षेत्रों से आये 140 लोगों ने कैंसर की जाँच करवाई। इस तरह से कुल मिलकर छह दिनों में 847 लोगों की जांच की गयी।

इसके अलावा इस कार्यक्रम से जागरूक होकर मंच के सदस्यों ने सिगरेट, तम्बाकू, शराब एवं नशीली पदार्थों का सेवन नहीं करने का संकल्प लिया। कैंसर वैन टीम के चिकित्सक डॉ आनंद सिंह ने कहा कि शाखा के सदस्य छ: दिनों से लगातार एक पैर पर खड़ा होकर शिविर को सफल बनाया। इसके अलावे मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष ने कहा कि मंच इस तरह का कार्य करता रहे, ताकि समाज के हर वर्ग के लोगों को फायदा मिल सके। इसके बाद मंच सचिव विकाश अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य इंसानों की सबसे बड़ी पूंजी है, लेकिन इंसान इसके प्रति सचेत नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में अपने सेहत को सहेज कर रखना सबसे बड़ी चुनौती है।

इस कार्यक्रम में संयोजक सचिन मोतीका,यश गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंघानिया, उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, दीपक गोयनका, सचिन मोतीका, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सह- कोषाध्यक्ष सनी केडिया, रक्त दान प्रभारी स्पर्श चौधरी, कार्यकारणी सदस्य संजय बजाज, अमित जांगिड़, राघव जालान सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: दुमका में कुएं से महिला का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका