दुमका में शिबू की हार, जेएमएम के अस्तित्व पर खतरा: आजसू

दुमका में शिबू की हार, जेएमएम के अस्तित्व पर खतरा: आजसू

रांची: झारखंड में नकारात्मक राजनीति करनेवाले को जनता से इस बार जड़ से उखाड़ फेंका है और 2019 के लोस चुनाव में दुमका सीट से शिबू सोरेन की हार दर्शाता है, कि प्रदेश में जेएमएम अपना अस्तित्व खोता जा रहा है। आजसू के प्रवक्ता डाॅ देवशरण भगत ने मीडिया से बातें करते हुये शनिवार को कहा, कि आनेवाले विधानसभा चुनाव में भी परिणाम एनडीए के पक्ष में ही आएगा, क्योंकि महागठबंधन का मूल उद्देश्य सिर्फ सत्ता प्राप्ति को छोड़ दूसरा कुछ नहीं था।[URIS id=8357]
डॉ देवशरण ने कहा कि देश की जनता सुरक्षा व विकास के मुद्दे पर गोलबंद हुई। पहली बार ऐसा हुआ कि युवाओं से लेकर बुर्जुगों की आवाज में तालमेल दिखी और चुनाव परिणाम सुनामी की तरह आये। कहा कि आजसू अपने मुद्दे को संसद में मजबूती के साथ रखेगी। चाहे वह विशेष राज्य का मुद्दा हो या अन्य। मुद्दों के साथ कोई समझौता नहीं डाॅ भगत ने कहा कि इस चुनाव में जनादेश की बारिश से क्षेत्रवाद, जातिवाद, वंशवाद और संप्रदायवाद सहित तमाम बंधन टूट गये। देशवासियों ने एहसास कराया कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यह लोकतंत्र और पूरे देश की जनता की जीत है। उन्होंने जनता को इसके लिये आभार प्रकट किया। कहा कि चंद्रप्रकाश जी के संसद जाने से रामगढ़ में खाली पड़ी सीट को लेकर पार्टी जल्द ही फैसले लेगी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर CCL ने दिखाया विकास का विजन, कोयला उत्पादन में 20% वृद्धि का दावा स्वतंत्रता दिवस पर CCL ने दिखाया विकास का विजन, कोयला उत्पादन में 20% वृद्धि का दावा
Ranchi News: नवीन पुलिस लाइन में शान से लहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
Ranchi News: भू-बंदोबस्त कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने दिलाया राष्ट्रसेवा का संदेश
Chatra News: एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, CISF ने दिखाया सुरक्षा कौशल
Bokaro News: स्वतंत्रता दिवस पर बोकारो में आप का कार्यक्रम, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
Ranchi News: दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में शान से लहराया तिरंगा, शहीदों के बलिदान को किया गया नमन
Simdega News: स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा में गूंजा राष्ट्रगान, 11 प्लाटून की कदमताल ने बढ़ाया समारोह का गौरव
Jamshedpur News: स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र निर्माण का संकल्प, युवाओं के रोजगार को बताया अहम मुद्दा
Jamshedpur News: स्वच्छ और व्यवस्थित जमशेदपुर का संकल्प, एसपी सिंह ने नागरिकों से की भागीदारी की अपील
Ranchi News: स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में फहराया गया तिरंगा, विकसित भारत का लिया संकल्प
युवाओं को सुरक्षित रोजगार और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था देना जरूरी : राज्यपाल
ऐसी परीक्षा व्यवस्था बनाएंगे, जिस पर अभ्यर्थी को भरोसा हो : हेमंत सोरेन