समाजवादी पार्टी के युवा नेता अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा लोजपा में शामिल
On

रांची : लोक जनशक्ति पार्टी के तपोवन मंदिर स्थित निवारणपुर में प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान के अध्यक्षता में मिलन सामारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में समाजवादी पार्टी लोहिया ब्रिज युवा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ लोक जनशक्ति पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बिरेन्द्र प्रधान ने सभी का माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
सामारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान ने कहा कि लोजपा अपने कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ख्याल रखती है। झारखंड में पार्टी का जनाधार काफी व्यापक है। दलित, पिछड़ा गरीब शोषित सभी के लिए पार्टी लड़ाई लड़ती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान का 50 साल का राजनीतिक जीवन पूरा हो चुका है। अपने राजनीतिक जीवन में पासवान बेदाग छवि के नेता के रूप में देश हीं नही बल्कि विदेशों में भी नाम कमाया है।
लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते हम सब पार्टी के सिपाही हैं । लोक सभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय रामविलास पासवान का जो भी निर्देश मिलेगा उसी के अनुसार हम सब कार्य करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में एनडीए को मजबूत बनाने के लिए गठबंधन में शामिल सभी दलों के साथ मिल बैठकर सबों ले बीच समन्वय स्थापित करना जरूरी है जिससे देश में एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया जा सके। आज के समारोह का संचालन रांची जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी ने किया।
मिलन समारोह कार्यक्रम में कल्चरल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव सिंह, प्रदेश सचिव आनंद प्रकाश पांडेय, शिवजी कुमार, आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह, रांची जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी, उपाध्यक्ष विष्णु सोनी, अमर मुंडा महेश सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राजकिशोर रवि, मिलन समारोह में मिशन मोदी अगेन पीएम के प्रदेश मंत्री विष्णु कांत सिंह, जिला मंत्री संतोष कुमार जयसवाल, सुनील कुमार महतो शशीकांत वर्मा अभिमन्यु सिंह शामिल हुए।
Edited By: Samridh Jharkhand