जनता ने नकारा तो ईवीएम पर ठीकरा फोड़ रहा जेएमएम: भाजपा

जनता ने नकारा तो ईवीएम पर ठीकरा फोड़ रहा जेएमएम: भाजपा

रांची: भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झामुमो की समीक्षोपरांत हेमंत सोरेन द्वारा दिए गए उस बयान पर पलटवार किया जिसमें हेमंत ने अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ा था। प्रतुल ने कहा जब झामुमो जीती तो ईवीएम ठीक रहता है और हारने पर गड़बड़ दिखने लगता है। ऐसे में बैलट पेपर से चुनाव कराने की बात करने लगती है। इससे ये साफ है, कि हेमंत जनादेश का अपमान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/encounter-between-ssb-35th-battalion-and-militants-a-young-martyr

प्रतुल ने कहा कि उन्हें जनता के आदेश को स्वीकार करना चाहिए व इस तरह की बहानेबाजी से परहेज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संथाल परगना में गुरु जी की हार के साथ झामुमो के अंत की शुरुआत हो गई है। संथाल की जनता में इस बात से भी काफी रोष था, कि गुरु जी की खराब सेहत के बावजूद झामुमो ने उन्हें जबरदस्ती चुनाव में उतार दिया था। झारखंड के आदिवासियों और मूल वासियों सहित सभी वर्गों ने इस बार विकास के मुद्दे पर भाजपा का जमकर साथ दिया।
प्रतुल ने कहा कि हेमंत आज बिल्कुल सही कह रहे हैं कि इस चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा राष्ट्रवाद था। देश की सीमाएं सुरक्षित रहेंगी तभी देश सुरक्षित रहेगा, उसके बाद ही कोई दूसरा मुद्दा होगा। भाजपा ने इस चुनाव को विकास व राष्ट्रवाद के मुद्दे पर लड़ा था। हेमंत अभी भी अपने हार को स्वीकार करने को तैयार नहीं है पर तरह- तरह के बहाने बना रहे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें सच्चाई का पूरा पता चल जाएगा।

Jharkhand Govt Ad
[URIS id=8357]

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Ranchi News: सावन मिलन के दौरान सुहागिन महिलाओं को दिए गए पारंपरिक सुहाग चिन्ह Ranchi News: सावन मिलन के दौरान सुहागिन महिलाओं को दिए गए पारंपरिक सुहाग चिन्ह
Sahebganj News: एफएमएनआर तकनीक से जंगलों की सुरक्षा में जुटे पोखरिया गांव के ग्रामीण
Koderma News: कस्तूरबा बालिका विद्यालय पोखरडीहा में जनप्रतिनिधियों ने किया औचक निरीक्षण, ली जानकारी
Sahebganj News: प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने दी चेतावनी, दुर्व्यवहार पर कॉलेज से होंगे निष्कासित
Sahebganj News: महाविद्यालय के बीएड विभाग को मिले नए सहायक प्राध्यापक डॉ. मिनारुल
आध्यात्मिक भवन में गूंजी गणेश वंदना, गायक कमल नयन पाण्डेय ने मोहा सबका मन
Koderma News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लूट की योजना बनाते बिहार के चार शातिर अपराधी गिरफ्तार
Koderma News: बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन कांवरिए, बासोडीह से 105 किमी पैदल यात्रा पर निकला जत्था
Koderma News: पीएम श्री स्कूलों के 60 विद्यार्थी भुवनेश्वर रवाना, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का करेंगे भ्रमण
Pakur News: बनावग्राम मंडल में शक्ति केंद्र विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, संगठन मजबूती पर जोर
हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कैबिनेट फैसलों पर जताया आभार
छात्रों की आवाज राहुल गांधी ने की बुलंद, हेमंत सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला: विजय शंकर नायक