पत्रकार विनोद दुआ पर भाजपा नेता ने क्यों दर्ज करायी पुलिस प्राथमिकी?

पत्रकार विनोद दुआ पर भाजपा नेता ने क्यों दर्ज करायी पुलिस प्राथमिकी?

 

नयी दिल्ली : वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ पर भाजपा के एक नेता ने पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. भाजपा के प्रवक्ता नवीन कुमार ने दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच में विनोद दुआ की शिकायत की और उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी. भाजपा प्रवक्ता ने विनोद दुआ पर दिल्ली दंगों जैसे संवेदनशील मुद्दे पर अफवाह व गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया है.

प्राथमिकी के लिए की गयी शिकायत में यह कहा गया है कि कोरोना की वजह से पैदा हुआ संकट काल में सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलने के लिए गलत सूचना को फैलाया. शिकायत में कहा गया है गलत सूचनाएं देने से समाज के अलग-अलग समुदायों में लोगों के बीच वैमनस्य और घृणा का भाव बढ रहा है.


विनोद दुआ पर आइपीसी की धारा 290 – लोगों के बीच अशांति पैदा करना, 505 – समाज में अशांति पैदा करने वाला बयान देना, 505 2 अपमानजनक टिप्पणी वाले प्रकाशित सामग्रियों को बेचना के तहत मामला दर्ज किया गया है.

नवीन कुमार का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे कह रहे हैं कि पत्रकारिता के नाम पर लोगों को जिस तरह से जहर दिया जा रहा है, ये सबसे घातक है. उन्होंने सीएए विरोध प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार, पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराने वाली गलत रिपोर्टिंग करने का जिक्र किया है.

वहीं, विनोद दुआ ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है और कहा है कि उनका ट्रैक रिकार्ड सबको पता है. उन्होंने कहा है कि जब उनको आधिकारिक रूप से इस मामले की जानकारी मिलेगी तो वे इसे देखेंगे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां