#9Baje9Minute आज रात नौ बजे नौ मिनट के लिए बेरोजगारी व निजीकरण के खिलाफ होगा प्रदर्शन

#9Baje9Minute आज रात नौ बजे नौ मिनट के लिए बेरोजगारी व निजीकरण के खिलाफ होगा प्रदर्शन

 

नयी दिल्ली : देश भर के लाखों-करोड़़ों लोग आज यानी बुधवार की रात नौ बजे नौ मिनट के लिए बत्ती बुझाकर दीया, टार्च, लालटेन, मोबाइल की लाइट जलाकर व ताली व थाली बजाकर बेरोजगारी व निजीकरण के खिलाफ अपना विरोध जताएंगे.

रात नौ बजे नौ मिनट हैशटैग की शुरुआत तीन-चार दिन पहले ट्राइबल आर्मी के संस्थापक हंसराज मीणा ने की थी और लोगों से प्रदर्शन की अपील की थी. आज यह ट्विटर पर टाॅप ट्रेंड कर रहा है और भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी इस हैशटैग पर ट्वीट कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन की अपील कर रहे हैं.


कांग्रेस नेता अलका लांबा ने अपना एक वीडियो शेयर कर कहा है कि हम उन्हीं तरीकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का विरोध करेंगे तो तरीके उन्होंने हमें सीखए हैं, ताली बजाकर, थाली बजाकर, टार्च का फ्लैश जलाकर. उन्होंने युवाओं से अपील की कि देश के लिए इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हों.

उत्तरप्रदेश के पूर्व आइएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने भी ट्वीट कर लोगों से अधिक अधिक संख्या में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है.


कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल भी इस विरोध प्रदर्शन के समर्थन में आए हैं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक