पहली बार सोनिया के घर पहुंचे ठाकरे, मार्गदर्शन-आशीर्वाद लिया, प्रफुल्ल ने बताया कैसी होगी सरकार

पहली बार सोनिया के घर पहुंचे ठाकरे, मार्गदर्शन-आशीर्वाद लिया, प्रफुल्ल ने बताया कैसी होगी सरकार

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर आज पहली बार महाराष्ट्र की राजनीति का ठाकरे नामधारी शख्स पहुंचा. शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ मनमोहन सिंह से भेंट की और उन्हें गुरुवार को महाराष्ट्र में नयी सरकार के होने वाले शपथ ग्रहण में आने का न्यौता दिया. कल शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में उद्धव ठाकरे शपथ ग्रहण करेंगे. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आदित्य ठाकरे ने दोनों नेताओं को न्यौता दिया और उसके बाद मुंबई लौटने के लिए निकल गए.

आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमने उन्हें कल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है, साथ ही उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया है. आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमने कई और नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.

सरकार का कैसा होगा स्वरूप, प्रफुल्ल पटेल ने बताया

एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने आज कहा कि शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस सरकार में एक ही डिप्टी सीएम होगा, जो एनसीपी से होगा. उन्होंने कहा कि हर पार्टी से एक या दो सदस्य कल मंत्री पद की शपथ लेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि स्पीकर कांग्रेस से होगा, जबकि डिप्टी स्पीकर एनसीपी से होगा. उधर, शरद पवार ने आज वाइबी चह्वाण सेंटर में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस विधायकों की एक बैठक ली, जिसमें उनकी बेटी सुप्रिया सुले भी शामिल हुईं. इस बैठक में उद्धव ठाकरे, अहमद पटेल, संजय राउत आदि प्रमुख नेता शामिल हुए. इस बैठक में अजीत पवार भी शामिल हुए, जिनके डिप्टी सीएम बनने की सबसे अधिक संभावना है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान