कांग्रेस मुसलमानों से पूछकर सरकार बनाती है : भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा

कांग्रेस मुसलमानों से पूछकर सरकार बनाती है : भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि कांग्रेस मुसलमानों से पूछकर सरकार बनाती है. आज पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन करते हुए पात्रा ने कहा कि 11 जुलाई, 2018 को राहुल गांधी ने साफ कहा कि हां, कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है. नौ जुलाई, 2018 को कांग्रेस के जेडए खान कहते हैं कि देश के हर जिले में शरिया कोर्ट की वकालत होनी चाहिए.

संबित पात्रा ने कहा कि 2008 में समझौता एक्सप्रेस विस्फोट में Congress के शीर्ष नेतृत्व ने हिंदू आतंकवाद पर उंगली उठायी. 2006 में मनमोहन सिंह ने कहा कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है. 2004 में सोनिया गांधी ने कांची कामकोटि के शंकराचार्य को गिरफ्तार कराया.

संबित पात्रा संशोधित नागरिकता कानून एवं एनपीआर पर कांग्रेस द्वारा उठाये गये सवालों को लेकर प्रेस कान्फ्रेंस कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सीएए का कांग्रेस विरोध कर सकती है, यह उसका लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन इस प्रोटेस्ट के जरिए वह हिंदुओं को गाली दे रही है.

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में उद्धव ठाकरे सरकार के मंत्री व कांग्रेस नेता अशोक चह्वाण के बयान का पात्रा ने उल्लेख किया. पात्रा ने कहा कि अशोक चह्वाण ने कहा था कि कांग्रेस ने राज्य में शिवसेना के साथ सरकार मुसलमानों के कहने पर बनायी, क्योंकि भाजपा उनका सबसे बड़ी दुश्मन है.

यह भी पढ़ें: इतिहास के पन्नों में 24 जून: क्रिकेट, टेनिस और संचार जगत की बड़ी घटनाएं

वीडियो में सुनिए संबित पात्रा ने क्या कुछ कहा :

यह भी पढ़ें: श्री श्री विश्वविद्यालय पहुंचे प्रख्यात कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय, विद्यार्थियों को दिया सकारात्मक जीवन का संदेश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका