Video : रोते-रोते और हाथ जोड़ कर प्रधानमंत्री मोदी से क्या बोलीं निर्भया की मां?

Video : रोते-रोते और हाथ जोड़ कर प्रधानमंत्री मोदी से क्या बोलीं निर्भया की मां?

नयी दिल्ली : निर्भया केस के दोषियों को 22 जनवरी को सुबह सात बजे फांसी होगी या नहीं नहीं, इस पर देश में बहस छिड़ी हुई है. घरों में टीवी देखते हुए, नुक्कड़ पर खड़े लोग और चाय की दुकान पर बतकही कहते लोग इस पर गंभीर चर्चा व सवाल-जवाब करते हुए दिख जाते हैं. लोग घृणित बलात्कार कांड व शारीरिक निर्ममता के दोषियों के खिलाफ बहुत स्पष्ट रूप से सजा की उम्मीद रखते हैं. लेकिन, कोर्ट-कचहरी में यह मामला अटकता दिख रहा है. इस मामले में दया याचिका राष्ट्रपति के पास भेजी गयी है और एक पक्ष का तर्क है कि किसी भी प्रकार की याचिका के बाद और 14 दिनों का वक्त मिलता है. ऐसे में यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि निर्भया के दोषियों को निचली अदालत द्वारा तय दिन, तय समय पर सजा होगी या नहीं.

अपनी बेटी के लिए न्याय की लड़ाई लड़ते-लड़ते निर्भया की मां एक साधारण महिला से एक असाधारण महिला अधिकार कार्यकर्ता के रूप में पहचान पा चुकी हैं. परसों उन्होंने दिल्ली हाइकोर्ट में यह मामला जाने के बाद दिल्ली सरकार के वकील के तर्क पर नाराजगी जतायी थी और आज उन्होंने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस संबंध में अपील की है.

निर्भया की मां ने कहा है कि मैं पालिटिक्स की बात नहीं करती थी. पर, मैं अब कहना चाहती हूं कि जो लोग 2012 में सड़कों पर प्रदर्शन करते थे वे अब राजनीतिक लाभ के लिए मेरी बेटी की मौत से खेल रहे हैं. उन्होंने जारी राजनीतिक बयानबाजी पर कहा कि ये दोनों राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे से खेल रहे हैं और हमें इसके लिए मोहरा बनाया.

यह भी पढ़ें: मिस्र के अल अलामीन एयर शो में सारंग टीम दिखाएगी भारतीय वायुसेना का दम

आशा देवी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहूंगी कि उन्होंने 2014 में कहा था कि बहुत हुआ नारी पर वार, अबकी बार मोदी सरकार. उन्होंने कहा कि साहब, मैं आपसे हाथ जोड़ कर कहना चाहती हूं कि जिस तरह आप दोबारा सरकार में आए, आपने हजारों काम किए, तीन तलाक हटाए. मैं आपसे हाथ जोड़ कर कहना चाहूंगी कि आप इस कानून में संशोधन कीजिए. उन्होंने कहा कि आप एक बच्ची की मौत के साथ मजाक मत होने दीजिए और उन चारों मुजरिमों को 22 तारीख को फांसी पर लटकाइए और देश को दिखाइए कि हम देश के रखवाले हैं और महिलाओं को सुरक्षा दे सकते हैं.

निर्भया की मां आशा देवी ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की है कि एक बच्ची की मौत का मजाक नहीं होने दें. चारों दोषियों को 22 तारीख को फांसी पर लटकाएं और यह दिखाएं कि हम नारी पर अत्याचार नहीं होने देंगे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान