#SeemaKushwaha वह लड़की जो बनना चाहती थी कलेक्टर, लेकिन वकील के रूप में रच दिया इतिहास

#SeemaKushwaha वह लड़की जो बनना चाहती थी कलेक्टर, लेकिन वकील के रूप में रच दिया इतिहास

नयी दिल्ली : निर्भया कांड के दोषियों को आज सुबह साढे पांच बजे फांसी दे दी गयी. निर्भया के दोषियों को फांसी देने के बाद देश में संतोष का माहौल है कि ऐसे जघन्य अपराध को निर्णायक परिणति तक पहुंचाने से ऐसे अपराध को अंजाम देने वालों में दहशत का माहौल बनेगा और वे ऐसे कुकृत्यों से दूर रहेंगे. निर्भया के केस को उनकी मां आशा देवी ने पूरी मजबूती से लड़ा और उनकी इस पूरे मामले में सबसे बड़ी मददगार बनीं सीमा कुशवाहा. सीमा कुशवाहा को बहुत अनुभवी वकील नहीं हैं. निर्भया केस उनके जीवन का पहला केस है और इसी से उन्होंने इतिहास रच दिया और न सिर्फ एक वकील के रूप में बल्कि महिला हितों के लिए लड़ने वाली महिला की एक मजबूत छवि बनायी.

सीमा कुशवाहा उत्तरप्रदेश की रहने वाली हैं और आइएएस अफसर बनाना चाहती थीं. जब वे दिल्ली यूनवर्सिटी से वकालत की पढाई पढ रही थीं उस समय निर्भया गैंगरेप कांड हुआ. जब दिल्ली में इसका तीखा विरोध हुआ तो उस विरोध प्रदर्शन का सीमा कुशवाहा हिस्सा रहीं. बाद में उन्होंने वकालत की पढाई पूरी की और ट्रेनी वकील बनीं तो निर्भया केस को लड़ने का फैसला किया. इतने सालों में इस केस की विभिन्न गुत्थ्यिों को समझते हुए वे निर्भया के परिवार के करीब आ गयीं. निर्भया की मां आशा देवी से उनकी निजी संबंध बन गया है.

कल रात से आज सुबह तक भी जब निर्भया के दोषियों को बचाने की हर कोशिश की जा रही थी तो सीमा कुशवाहा हर पल आशा देवी के साथ भी थीं और आखिरकार आज जब फांसी हो गया तो निर्भया की मां ने सीमा कुशवाहा को ही सबसे पहले धन्यवाद बोला.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर