केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार आज शाम 6 बजे, शाह पहुंचे पीएम हाउस, बिहार-झारखंड के इन नामों पर नजरें

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला कैबिनेट विस्तार बुधवार, 7 जुलाई 2021 की शाम छह बजे राष्ट्रपति भवन में होगा। कैबिनेट विस्तार में भाजपा सहित जदयू, लोजपा व अन्य सहयोगी दलों के चेहरों को जगह दिए जाने की संभावना है। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तरप्रदेश में अगले साल के शुरू होने में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति को भी यह कैबिनेट विस्तार प्रतिबिंबित करेगा।
#UPDATE Union Minister Amit Shah arrives at 7, Lok Kalyan Marg, ahead of Union Cabinet reshuffle#Delhi— ANI (@ANI) July 7, 2021
कैबिनेट विस्तार से पहले आज दोपहर गृहमंत्री अमित शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचे, जहां दोनों नेता कैबिनेट विस्तार पर मंत्रणा करेंगे और संभावित चेहरों को लेकर आखिरी रणनीति तय हो सकती है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी अपने निवास से निकले हैं।
Delhi | Bharatiya Janata Party (BJP) National President JP Nadda leaves from this residence pic.twitter.com/9EWu2XO1P7
— ANI (@ANI) July 7, 2021
इस विस्तार में सहयोगी दल जदयू को भी जगह दी जाएगी, जिसने पिछले बार मात्र एक मंत्री पद मिलने के आधार पर कैबिनेट में शामिल होने से इनकार कर दिया था।
जदयू से राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह व पूर्णिया के सांसद संतोष कुशवाहा के नामों की चर्चा है। वहीं, बिहार भाजपा से पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के नाम की चर्चा है।,
झारखंड से भी एक व्यक्ति को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। झारखंड में भाजपा की सहयोगी पार्टी आजसू भी मंत्री पद की मांग कर रही है और अगर इस पर भाजपा सहमत होती है तो उसके एक मात्र सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को मंत्री पद मिल सकता है।
लोजपा में विभाजन के बाद उसके पशुपति पारस गुट से पारस को कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावना है। हालांकि चिराग पासवान ने मांग की है कि पशुपति पारस को जदयू में शामिल कर ही केंद्र में मंत्री बनाया जाए, न कि लोजपा सांसद के रूप में। चिराग पासवान का लोजपा पर दावा कायम है।
उधर, मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया व असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल का कैबिनेट में जाना तय है।
Delhi | Bharatiya Janata Party (BJP) leader Jyotiraditya M. Scindia leaves from his residence, as his supporters gather outside pic.twitter.com/U3iTv0hxF7
— ANI (@ANI) July 7, 2021
Delhi: Former Assam CM & BJP leader Sarbananda Sonowal leaves from his residence pic.twitter.com/xJkCjJp126
— ANI (@ANI) July 7, 2021
ये पहुंचे पीएम आवास, इनका मंत्री बनना लगभग तय
अबतक बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्वानंद सोनोवाल, नारायण राणे, मीनाक्षी लेखी, अनुप्रिया पटेल, अजय भट्ट, पशुपति पारस, कपिल पाटिल, शांतनु ठाकुर, शोभा करांडलजे, हिना गावित, अजय मिश्रा पीएम आवास पर पहुंच चुके हैं। ऐसे में इनका मंत्री बनना तय माना जा रहा है।