शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने नागरिकता संशोधन बिल पर लिया यू टर्न, कहा – सवालों का जवाब मिले 

शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने नागरिकता संशोधन बिल पर लिया यू टर्न, कहा – सवालों का जवाब मिले 

 

मुंबई : शिवसेना चीफ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नागरिकता संशोधन बिल पर अपनी पार्टी के समर्थन से इनकार कर दिया है. कल इस बिल को गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में पेश किया था और चर्चा के उपरांत इसे वहां पारित भी करवा लिया गया. इस बिल को कल यानी 11 दिसंबर को राज्यसभा में पेश किया जाएगा और इस पर चर्चा के लिए छह घंटे का समय निर्धारित किया गया है. अगर यह बिल राज्यसभा में भी पारित हो जाता है तो यह कानून का शक्ल ले लेगा जिसके तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के धार्मिक अल्पसंख्यकों को न सिर्फ भारत में शरण दिया जाएगा बल्कि उन्हें यहां की नागरिकता भी प्रदान की जाएगी.

 

महाराष्ट्र में कांग्रेस एवं एनसीपी के समर्थन से सरकार चला रहे शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने कहा कि जबतक बिल के बारे में सारी बातें स्पष्ट नहीं की जाती हैं, हम इसका समर्थन नहीं करेंगे. इससे पहले कांग्रेस ने शिवसेना द्वारा लोकसभा में बिल का समर्थन किए जाने पर हैरानी जतायी थी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस बिल के समर्थन को देश की बुनियाद पर हमला बताया था.

 

उद्धव ठाकरे ने आज कहा कि जब तक बिल के बारें में बातें स्पष्ट नहीं हो जातीं हैं तबतक हम इसका समर्थन नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि अगर कोई नागरिक इस बिल को लेकर डरा हुआ है तो उसकी शंका का समाधान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस संबंध में सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए.  उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह एक भ्रम है कि जो असहमत हो वह देशद्रोही है. उन्होंने कहा कि हमने बिल में संशोधन के लिए कुछ सुझाव दिए हैं. उन्होंने कहा कि हम इस पर राज्यसभा में विस्तृत चर्चा चाहते हैं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी