#Live News : 33 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के पांच हजार से कम मामले : स्वास्थ्य मंत्रालय

कोरोना वायरस संक्रमण के मामले देश में लगातार कम हो रहे हैं, जो राहत की बात है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के पांच हजार से कम सक्रिय मामले हैं।
33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के 5,000 से कम सक्रिय मामले हैं: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय #COVID19— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2021
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है किसान चाहते हैं कि एमएसपी की गारंटी एक्ट में हो। जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे और कमेटी के अध्यक्ष थे उस वक्त उन्होंने ही लिखित में हा था किसानों को एमएसपी लिखित में मिलनी चाहिए। आज वे क्यों नहीं दे रहे हैं?
किसान चाहते हैं कि MSP की गांरटी एक्ट में हो। जब मोदी साहब गुजरात के मुख्यमंत्री थे और कमेटी के अध्यक्ष थे उस वक्त उन्होंने ही लिखित में कहा था कि किसानों को MSP लिखित में मिलनी चाहिए। आज वे क्यों नहीं दे रहे हैं: मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता pic.twitter.com/XXcpeHcjeG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2021
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में आज राफेल विमान को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि अबतक 11 राफेल भारत आ चुके हैं। मार्च तक 17 राफेल भारत की धरती पर होंगे और 2022 तक हमारे सारे राफेल भारत आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने अब पाकिस्तान की शरारतों को सीमा तक ही सीमित कर दिया है। जिस प्रकार की कार्रवाई हमारी सेना के द्वारा की जाती है, उसकी जितनी सरहना की जाए वो कम है।
अब तक 11 राफेल विमान आ चुके हैं और मार्च तक 17 राफेल भारत की धरती पर होंगे। अप्रैल 2022 तक हमारे सारे राफेल भारत आ जाएंगे: राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह pic.twitter.com/uGiBtldVRZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2021
सेंसेक्स सोमवार को शानदार बढत के साथ खुला। शुरुआती सत्र में ही सेंसेक्स 596 अंक की बढत के साथ 51, 328 अंक पर पहुंच गया और निफ्टी 166 अंक की बढत के साथ 15090 अंक पर पहुंच गया।
Sensex soars 596.38 points, currently at 51,328.01. Nifty up by 166.45 points, currently at 15,090.70. pic.twitter.com/yCrv0GK8Df
— ANI (@ANI) February 8, 2021
अन्नाद्रमुक की दिवंगत नेता जे जयललिता की सहयोगी वीके शशिकला आज बेंगलुरु से तमिलनाडु पहुंचेंगी। वे सड़क मार्ग से जाएंगी। शशिकला भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद थी और पिछले दिनों रिहाई का आदेश आया। उन्हें अन्नाद्रमुक से निकाल दिया गया और पार्टी पर वर्चस्व की जंग अभी भी जारी है। राज्य में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में पार्टी में संघर्ष और बढ सकता है।
Heavy security deployed at Karnataka – Tamil Nadu border in Hosur ahead of the arrival of expelled AIADMK leader VK Sasikala in Tamil Nadu, from Bengaluru. pic.twitter.com/ymY2DLnwrq
— ANI (@ANI) February 8, 2021
Supports of expelled AIADMK leader VK Sasikala gather in large number to celebrate her arrival in Tamil Nadu, from Bengaluru where she was staying after being discharged from hospital pic.twitter.com/C8Ev6eI0pH
— ANI (@ANI) February 8, 2021