नागरिकता संशोधन बिल से असम में उबाल, एक्टिव हुई सरकार, मोदी ने कही यह बात

नागरिकता संशोधन बिल से असम में उबाल, एक्टिव हुई सरकार, मोदी ने कही यह बात

 

नयी दिल्ली/गोवाहाटी : नागरिकता संशोधन बिल को नरेंद्र मोदी सरकार ने भले दोनों सदन से पारित करवा लिया, लेकिन इस बिल को लेकर असम में उबाल है. पहले से इस मुद्दे को लेकर चला रहा विरोध इस बिल के पारित होने से और तीखा हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा महसचिव राम माधव ने इसे लेकर बयान दिया है. राम माधव ने जहां कहा है कि असम के हालात पर निगाह रखी जा रही है, वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने असम वासियों से शांति की अपील करते हुए उन्हें उनकी भाषा, संस्कृति अक्षुण्ण बनाये रखने का भरोसा दिलाया है. असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने भी सभी पक्षों से शांति की अपील की है. असम मे पहले से सुरक्षा बल तैनात है और इसकी और अतिरिक्त कंपनियां मंगाई गयी हैं.

दरअसल, असम में बंगाली बहुल बराक घाटी को छोड़ कर शेष हिस्से के मूलवासियों को यह आशंका है कि इस बिल के कानूनी शक्ल लेने के बाद बांग्लादेशी हिंदू यहां आकर बस जाएंगे और उनकी संस्कृति, भाषा, परंपरा, रीति-रिवाज पर इसका असर पड़ेगा. उन्हें यह भी आशंका है कि इस वजह से राज्य के संसाधनों का बंटवारा होगा. असम के लोगों की दलील है कि 1951 व 1971 में भी असम ने बाहर से आए शरणार्थियों का बोझ उठाया था और दूसरे किसी राज्य ने इतना बोझ शरणार्थियों का नहीं उठाया है. प्रदर्शनकारियों का तर्क है कि उन्हें केंद्र सरकार पर विश्वास नहीं है और इससे असम अकार्ड के प्रावधानों को ठेस पहुंचेगा.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान