उमर से मिले फारुक अब्दुल्ला, गुलाम नबी बोले – लीडरों को तोते की तरह बंद करने से तरक्की नहीं होगी

उमर से मिले फारुक अब्दुल्ला, गुलाम नबी बोले – लीडरों को तोते की तरह बंद करने से तरक्की नहीं होगी

श्रीनगर : नेशनल कान्फ्रेंस के नेता व जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला का आज जेल से रिहाई का दूसरा दिन है. कल ही उन्हें सात महीने बाद नजरबंदी से रिहा किया गया. वे केंद्र द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद सात महीने से जम्मू कश्मीर पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत नजरबंद थे. कल जहां उन्होंने रिहाई के बाद परिवार के लोगों से मुलाकात की थी और संसद के सत्र में शामिल होने का संकल्प व्यक्त किया था, वहीं आज वे अपने बेटे व राज्य के एक और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मिले. अब्दुल्ला पिता-पुत्र एवं पीडीपी चीफ व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को भी नजरबंद किया गया था. सीनियर अब्दुल्ला को जहां मुक्त कर दिया गया, वहीं बाकी दोनों अभी नजरबंद ही हैं.


फारुक अब्दुल्ला से श्रीनगर में आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद भी मिले. मुलाकात के बाद नबी ने कहा कि साढे सात महीने के बाद इनसे मुलाकात हुई है. मुझे आज तक समझ नहीं आया कि इन्हें नजरबंद क्यों किया गया था. 370 आने से पहले ही इन्हें नजरबंद कर दिया गया था.


गुलाम नबी आजाद ने कहा कि लीडरों को तोते की तरह पिंजरे में बंद करने से कश्मीर में तरक्की नहीं होगी. लीडरों को छोड़ देना होगा, रिहा करना होगा, राजनीतिक प्रक्रिया शुरू करनी होगी. उन्होंने कहा कि यहां चुनाव कराए जाएं और जम्मू कश्मीर के लोग जिसे चाहें वो सरकार चुन का आए.

गुलाम नबी ने कहा कि जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करना यहां के लोगों का अपमान है. उन्होंने कहा कि यह फैसला वापस लिया जाना चाहिए और इसे राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात 48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले भरतीय बल्लेबाज बने
फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ से वीवा टेक तक नवाचार पर रहेगा फोकस
Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक
Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं