वित्तमंत्री ने दूसरे दिन आर्थिक पैकेज के तहत प्रवासी श्रमिकों, गरीबों, रेहड़ी-पटरी के लिए की बड़ी घोषणाएं

वित्तमंत्री ने दूसरे दिन आर्थिक पैकेज के तहत प्रवासी श्रमिकों, गरीबों, रेहड़ी-पटरी के लिए की बड़ी घोषणाएं

आठ करोड़ प्रवासी श्रमिकों के लिए वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना

तीन करोड़ छोटे-सीमांत किसानों के लिए 30 हजार करोड़ की मदद

रेहड़ी-पटरी वालों को 10 हजार रुपये की मदद देने का एलान

नयी दिल्ली : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण एवं वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने आर्थिक पैकेज के तहत दूसरे दिन प्रवासी श्रमिकों, रेहड़ी-पटरी वालों, किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की. इसमें सबसे बड़ी घोषणा प्रवासी मजदूरों के लिए वन नेशन वन राशन कार्ड की है. वित्तमंत्री ने कहा कि वन नेशन वन राशन कार्ड सभी प्रवासी मजदूरों के लिए लाने वाले हैं. इसकी मदद से आप राज्य के किसी भी उचित मूल्य की दुकान से अपना राशन खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें: टीवीके सरकार का पहला विधानसभा सत्र आज से, विपक्ष कानून-व्यवस्था पर घेरने को तैयार

आठ करोड़ प्रवासी मजदूरों के राशन के लिए 3500 करोड़ का प्रावधान सरकार करने जा रही है. प्रति व्यक्ति दो महीने मुफ्त पांच-पांच किलो चावल व गेंहूं और एक किलो चना प्रत्येक परिवार को दिया जाएगा. 23 राज्यों में 67 करोड़ लाभार्थी 83 प्रतिशत पीडीएस की जनसंख्या अबतक इसमें कवर हो चुकी है और मार्च 2021 तक हम इसे 100 प्रतिशत कवर कर लेंगे.

यह भी पढ़ें: PM Kisan 23rd Installment: खाते में नहीं आए ₹2,000? तुरंत करें इस नंबर पर कॉल, मिनटों में मिलेगी जानकारी

मुद्रा शिशु ऋण योजना श्रेणी में आने वाले के लिए 1500 करोड़ का आवंटन किया गया है, इसके तहत ब्याज में दो प्रतिशत की राहत देने की योजना सरकार लायी है. एक लाख 62 करोड़ रुपये अबतक इस योजना के अंतर्गत दिए गए हैं. इस योजना के माध्यम से अबतक तीन करोड़ लोगों को 1500 करोड़ रुपये के करीब लाभ मिलने वाला है.

रेहड़ी-पटरी और ठेले पर सामान बेचने वालों के लिए पांच हजार करोड़ की विशेष सुविधा सरकार लेकर आयी है. 10 हजार रुपये प्रति व्यक्ति इनको सुविधा दी जाएगी. इसके साथ ही डिजिटल पेमेंट करने वाले को ईनाम भी मिलेगा. इससे आने वाले समय में अतिरिक्त लाभ मिलेगा.

मध्यम आयवर्ग जिनकी आय छह लाख से 18 लाख प्रति वर्ष है, उनके लिए 70 हजार करोड़ का बढावा देने वाली योजना सरकार ने पेश की. इसका लाभ उनके लिए हाउसिंग सेक्टर में मिलेगा.

सीएलएसएस क्रेडिट लिंक सब्सिडी स्कीम जो 32 मार्च 2020 तक बढाई गयी थी जिसका लाभ तीन लाख 30 हजार के लगभग मध्यम परिवारों को हुआ था, इसे 31 मार्च 2021 तक बढा दिया गया है. इससे लगभग ढाई लाख से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा. इसमें 70 हजार की लागत आएगी.

तीन करोड़ छोटे और सीमांत किसानों को लाभ देने के लिए 30 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त सुविधा सरकार ने पेश की. यह नाबार्ड से अतिरिक्त दी जाने वाली राशि है. यह राशि स्टेट, जिला और ग्रामीण काॅपरेटिव बैंकों के माध्यम से राज्यों को दी जाएगी. साथ ही ढाई करोड़ किसानों को किसान क्रेडिट के माध्यम से दो लाख करोड़ कनसेशनल क्रेडिट की सुविधा दी जाएगी.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक