कोरोना वायरस की वजह से कर्ज डिफाॅल्ट श्रेणी में नहीं डालेंगे, मनरेगा के लिए और 40 हजार करोड़ : वित्तमंत्री

कोरोना वायरस की वजह से कर्ज डिफाॅल्ट श्रेणी में नहीं डालेंगे, मनरेगा के लिए और 40 हजार करोड़ : वित्तमंत्री

नयी दिल्ली : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना संकट से निबटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ के पैकेज के बारे में जानकारी देने के लिए आज लगातार पांचवे व आखिरी दिन प्रेस कान्फ्रेंस की और इससे संबंधित जानकारी दी. वित्तमंत्री ने आज कहा कि कोरोना वायरस की वजह से कर्ज को डिफाॅल्ट की श्रेणी में शामिल नहीं किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बहुत सारे प्रवासी मजदूर अपने गांव जा रहे हैं इसलिए हमने कुछ प्रावधान किए हैं ताकि अगर वो भी मनरेगा में जुड़ना चाहतें तो नामांकन करा सकें. वित्तमंत्री ने बताया कि मनरेगा के लिए अतिरिक्त 40 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

वित्तमंत्री ने कहा कि राज्यों की तरह राजस्व में भारी गिरावट का सामना करने के बाद भी केंद्र राज्यों की लगातार मदद कर रहा है. अप्रैल के पहले सप्ताह में एसडीआरएफ के लिए एडवासं में 11092 करोड़ रुपये का फंड रिलीज किया गया. एंटी कोविद गतिविधियों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने 4113 करोड़ रिलीज किए हैं. वित्तमंत्री ने कहा कि राज्य स्तर के सुधारों को बढावा देने के लिए उधार के एक हिस्से को निवेश के माध्यम से रोजगार बढाने और शहरी विकास, स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढावा देने जैसे जरूरी सुधार के कामों से जोड़ा जाएगा.


वित्ततंत्री ने कहा कि सभी जिलों के अस्पतालों में संक्रामक रोग ब्लाक होंगे. ग्रामीण इलाकों में लैब नेटवर्क पर्याप्त नहीं हैं, इसलिए सभी ब्लाक स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य लैब तैयार की जाएंगी.

उन्होंने कहा कि स्वयं प्रभा जो एक डायरेक्ट टेलीकास्ट मोड है, इसमें तीन चैनल पहले से ही स्कूली शिक्षा के लिए चिह्नित हैं अब 12 और चैनलों को इसमें जोड़ा जाएगा. उन्होंने यकीन प्रकट करते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में भी इससे काफी मदद मिलेगी.

वहीं, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि तकनीक की मदद से कोरोना के समय में शिक्षा देने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं. पीएम ई विद्या प्रोग्राम का डिजिटल और आॅनलाइन शिक्षा के लिए मल्टीमोड एक्सेस होगा. ये राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सभी कक्षाओं के लिए ई कांटेंट, क्यूआर कोडेड पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराएगा. वित्तमंत्री ने बताया कि कोरोना संकट से पहले हमारे पास एक भी पीपीइ किट निर्माता नहीं थे आज देश में 300 घरेलू पीपीइ किट निर्माता हैं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार