नागरिकता संशोधन कानून को लागू करने पर कई राज्यों का इनकार, केंद्र से ठनने के आसार

नागरिकता संशोधन कानून को लागू करने पर कई राज्यों का इनकार, केंद्र से ठनने के आसार

 

नयी दिल्ली/मुंबई : नागरिकता संशोधन विधेयक को मोदी सरकार ने भले ही लोकसभा एवं राज्यसभा में पारित करवा लिया हो, लेकिन इसको लेकर अभी केंद्र की मुश्किलें खत्म नहीं हुईं हैं. पूर्वाेत्तर में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच अब कई राज्य सरकारों ने यह संकेत दे दिया है कि वे वह कानून को अपने यहां लागू नहीं करने का फैसला ले सकते हैं. इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, केरल, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश शामिल हैं. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं उद्धव सरकार के मंत्री बाला साहेब थोराट ने इस बात के संकेत दिए हैं.

वहीं, केंद्र सरकार के सूत्रों का कहना है कि इस तरह के संशोधन सभी राज्यों पर लागू होते हैं, क्योंकि नागरिकता का विषय संविधान की सातवीं अनुसूची के अनुसार, संघ के दायरे में आता है.

यह भी पढ़ें: इतिहास के पन्नों में 24 जून: क्रिकेट, टेनिस और संचार जगत की बड़ी घटनाएं

मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी का इस मामले में जो स्टैंड होगा हम उसका पालन करेंगे. यही बात छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही है. कमलनाथ ने कहा है कि हमलोग उस प्रक्रिया का हिस्सा नहीं होना चाहते, जिसका बीज भेदभाव हो. उधर, बाला साहेब थोराट ने कहा है कि हम पार्टी नेतृत्व की नीति का पालन करेंगे. मालूम हो कि कांग्रेस ने इस बिल का भरपूर विरोध किया है.

मालूम हो कि गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यालय ने ऐलान किया था कि राज्य में इसे लागू नहीं किया जाएगा. वहीं, केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने भी कहा था कि उन्हें यह स्वीकार नहीं है. विजयन ने इसे असंवैधानिक बताया था और केंद्र सरकार पर भारत को धार्मिक आधार पर बांटने की कोशिश का आरोप लगाया था. वहीं, तृणमूल सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून दोनों लागू नहीं किया जाएगा.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
मिर्जाचौकी के राजकीय मध्य विद्यालय में बदहाल व्यवस्था: टूटे पंखे, खराब कंप्यूटर; कैसे पढ़ेंगे मजबूर बच्चे?
झारखंड में संसाधनों की लूट चरम पर, यह वसूली की सरकार है: सुदेश महतो
Bengaluru Triple Murder Case: लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी बनी कातिल? माता-पिता और बहन की हत्या से सनसनी
Explainer: क्या है 'Boss Scam'? WhatsApp पर बॉस बनकर हो रही लाखों की ठगी, जानिए पूरा खेल
PhonePe, Google Pay और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब एक जगह दिखेंगे सभी ऑटो-पेमेंट
फीफा विश्व कप 2026: मेसी के डबल स्ट्राइक से ऑस्ट्रिया पर अर्जेंटीना की जीत
इतिहास के पन्नों में 24 जून: क्रिकेट, टेनिस और संचार जगत की बड़ी घटनाएं
कतर के रास लाफान में बड़ा हादसा, 12 भारतीय नागरिकों की गई जान
फीफा विश्व कप 2026: जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक विश्व कप से बाहर