श्रमिक स्पेशल ट्रेनों पर अब 1200 की जगह 1700 यात्री कर सकेंगे सफर, तीन स्टापेज भी

श्रमिक स्पेशल ट्रेनों पर अब 1200 की जगह 1700 यात्री कर सकेंगे सफर, तीन स्टापेज भी

नयी दिल्ली : रेलवे ने प्रवासी श्रमिकों को एक बड़ी राहत देते हुए ट्रेनों में उनके लिए सीटें बढा दी है. अभी जहां विशेष श्रमिक ट्रेन में 1200 यात्री बैठते थे, वहीं अब उनकी क्षमता बढाकर 1700 कर दी गयी है, जाकि अधिक से अधिक श्रमिक अपने घर पहुंच सकें. अबतक ये श्रमिक ट्रेनें नाॅन स्टाॅप चला करती थीं, अब रेलवे ने इस स्तर पर भी राहत देते हुए बीच में तीन जगह इसके रुकने का फैसला लिया है. इससे संबंधित स्टेशन के श्रमिक उतर सकेंगे.

रेलवे की ओर से जारी गाइडलाइन में रेलवे जोनों को संबंधित राज्यों में गंतव्य के अलावा तीन जगहों पर गाड़ियों के ठहराव के लिए कहा गया है. राज्य सरकारों ने रेलवे से आग्रह किया था उसके आधार पर ये फैसले लिए गए हैं ताकि अधिक से अधिक श्रमिक ले जाये जा सकें.

ट्रेन में 24 कोच हैं, जिनमें प्रत्येक की क्षमता 72 होती है, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए 54 यात्री ही ले जाये जाते हैं. रेलवे ने एक मई से अबतक पांच लाख श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक