अरुंधति राय का आखिर वह बयान क्या था, जिस पर देश में हंगामा बरपा हुआ है?

अरुंधति राय का आखिर वह बयान क्या था, जिस पर देश में हंगामा बरपा हुआ है?

 

नयी दिल्ली : लेखिका व एक्टिविस्ट अरुंधति राय के एक बयान पर देश में हंगामा मचा हुआ है. अरुंधति राय ने रंगा बिल्ला और कुंग फू कुत्ता शब्द का प्रयोग अपने एक भाषण में किया जिस पर देश में विवाद उत्पन्न हो गया है. सोशल मीडिया पर आज दिन भर इस पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और आधी-अधूरी जानकारी के आधार पर भी लोगों द्वारा प्रतिक्रिया देने का दौर जारी है. कई लोग पूरे संदर्भ को नहीं समझ-जान पाये हैं और रंगा बिल्ला शब्द को व्यक्ति विशेष से कनेक्ट कर भी सोशल मीडिया पर हमलावर हैं.

अरुंधति राय ने बुधवार यानी कल दिल्ली यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनपीआर यानी नेशनल पिपुल रजिस्टर और एनआरसी यानी नेशनल रजिस्टर फोन सिटीजनशिप का तीखा विरोध किया. इसका विरोध जताने के दौरान ही उन्होंने इन दोनों शब्दों का प्रयोग किया. अरुंधति राय ने कहा कि एनपीआर वाले लोग आएं तो हम लोग पांच नाम तय कर लेते हैं, जब ये नाम पूछें तो अपना नाम रंगा-बिल्ला बता दें या कुंग फू कुत्ता और घर का पता सात रेसकोर्स रोड.

ध्यान रहे सात रेसकोर्स रोड प्रधानमंत्री आवास का पुराना नाम या पता है जो अब सात लोक कल्याण मार्ग कहलाता है. लुटियन दिल्ली में रोड और नंबर से बंगलों को जाना जाता है. यानी पीएम हाउस का बंगला नंबर सात है, वह जिस रोड पर है, उसे पहले रेसकोर्स रोड कहते थे लेकिन मोदी सरकार ने इसका नाम बदल कर लोक कल्याण मार्ग कर दिया. इसके बावजूद बौद्धिक, राजनीतिक व पत्रकारीय वर्ग में यह सात रेसकोर्स नाम से ही चर्चित है. यानी अरुंधति का कहने का आशय था कि पीएम हाउस का पता दे दो.

यह भी पढ़ें: Great Nicobar Project: 20 हजार करोड़ का मेगा प्लान, भारत को इंडो-पैसिफिक का लॉजिस्टिक्स किंग बनाने की तैयारी

दरअसल, अरुंधति राय ने ऐसा इसलिए कहा ताकि एनपीआर तैयार करने वालों को सही जानकारी नहीं मिले और वे लोगों का डेटा नहीं जुटा सकें. ध्यान रहे कि मोदी कैबिनेट की हाल की बैठक में एनपीआर को स्वीकृति दी गयी है.

यह भी पढ़ें: वेदांता की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर बीएसई सीईओ की बड़ी टिप्पणी, ‘समुद्र मंथन’ से की तुलना

अरुंधति ने मोदी सरकार की योजना का विरोध जताने के लिए जिस रंगा बिल्ला के नाम का प्रयोग किया वे खूंखार अपराधी थे, जिन्हें 1982 में 16 साल की गीता और 14 साल के संजय चोपड़ा के अपहरण-रेप केस में फांसी दी गयी थी.

अरुंधति के इस बयान पर भाजपा नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने उन पर हमला किया है और गलत जानकारी देने के लिए लोगों को उकसाने के आधार पर उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए गिरफ्तार करने की मांग की है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक