आंबेडकर प्लानर व अर्थशास्त्री भी थे, बहुमुखी प्रतिभा वालों के साथ अन्याय होता है : गोविंदाचार्य

आंबेडकर प्लानर व अर्थशास्त्री भी थे, बहुमुखी प्रतिभा वालों के साथ अन्याय होता है : गोविंदाचार्य

गोविंद जी की नर्मदा यात्रा का 16वां दिन

देवास (मध्यप्रदेश) : राष्ट्रीय स्वभिमान आंदोलन के संस्थापक संरक्षक केएन गोविंदाचार्य जी की नर्मदा दर्शन यात्रा और अध्ययन प्रवास का आज यानी रविवार को 16 वां दिन है। 20 फरवरी को अमरकंटक से यात्रा शुरू हुई थी। गोविंदाचार्य नर्मदा जी के दक्षिणी तट की यात्रा संपन्न करके उत्तरी तट पर आगे बढ़ रहे हैं। 3 मार्च को भरूच से उत्तरी तट की यात्रा शुरू हुई थी जो 14 मार्च को अमरकंटक में संपन्न होगी।

रविवार की सुबह महेश्वर से यात्रा की शुरुआत हुई और शाम को देवास जिले का नेमावर यात्रा का पड़ाव रहा। वहीं यात्रा दल जब इंदौर पहुंची तो वहां के मेड़, गवली पलासिया और महु में हर्षोल्लास से स्वागत किया गया। आज के विशेष कार्यक्रमों में गोविंदाचार्य ने लोक संवाद, मंदिर दर्शन, शहीदों को माल्यार्पण और अंबेडकर जन्मस्थली पर उद्बोधन दिया।

महु में गोविंदाचार्य ने कहा, अंबेडकर जी के जीवन को समझना बहुत कठिन है। अंबेडकर को संविधान निर्माता के तौर पर पहचान मिली है लेकिन वह प्लानर और इकोनॉमिक्स भी थे। बहुमुखी प्रतिभा वाले के साथ अन्याय होता है। उन्होंने कहा, जिन परिस्थितियों में अंबेडकर जी ने काम किया और अपने अनुयायियों को पथ प्रदर्शन दिया उस दिशा में उनका राष्ट्रवादी अभिमत अभिव्यक्त होता रहा। और, मत.परिवर्तन किया तो भारतीय जड़ों से जुड़े संप्रदाय में किया, बाहर नहीं किया। सामथ्र्यपूर्ण पद्धति से चलने वाले संप्रदाय में किया। ये उनकी मूल चरित्र को अभिव्यक्त करता है। ये उनकी एक और विशेषता समझ में आती है।

गोविंदाचार्य ने कहा, मैं जिस राम राज्य की बात करता हूं वह तभी पूरी होगी जिसमें सब नर करहूं परस्पर प्रीति, होने के साथ सत्ता, संपत्ति और सम्मान में सबकी समुचित भागीदारी हो।

गोविंदाचार्य ने कहा, नारों से, प्रदर्शनों से बदलाव नहीं आता। अपने जीवन में बदलाव लाने से आता है। उन्होंने कहा, जब राष्ट्रीय चेतना मजबूत होती है तो जाति, क्षेत्र, भाषा, संप्रदाय मजबूत होते हैं। और जब ये कमजोर होते हैं तो विभाजन कारक रखते हैं। हम सभी को साइकोलॉजिकली ऊपर उठने की आवश्यकता है। 70 साल पहले ये बहुत रही होगी और आज भी जरूर है।

शनिवार शाम को खरगोन जिले के महेश्वर में गोविंदाचार्य जी का भव्य स्वागत कर शोभायात्रा निकाला गया। इसके बाद वह मंदिर दर्शन, नर्मदा आरती और महेश्वर स्थित होल्कर राज भवन भ्रमण में शामिल हुए। अहिल्याबाई घाट पर नर्मदा आरती के बाद आयोजित लोक संवाद में गोविंदाचार्य ने कहा, बाजारवाद के दौर में तीर्थाटन पर्यटन में बदल गये, लेकिन नर्मदा किनारे के लोगों का अधिष्ठान हिला नहीं। यहां के लोगों में नर्मदा परिक्रमवासियों को लेकर बेहद सत्कार का भाव है। यहां के गृहस्थ गरीब.अमीर सभी के लिए समान भाव रखते हैं। गोविंदाचार्य ने कहा, धर्म और आध्यात्म के भाव से ही देश का बचाव होगा। मध्य प्रदेश भारत को यह संदेश दे रहा है।

रविवार को बालाजी मंदिर में लोक संवाद के दौरान गोविंदाचार्य ने भारत की राजनीतिए अर्थनीति को ध्यान में रखकर पांच सूत्र दिये। पहला, किसी विधि से किसी देवी-देवता की पूजा की जाए वह एक ईश्वर को प्राप्त होती है। दूसरा, सभी में भगवान का अंश है। तीसरा, पशु, पक्षी, कीट-पतंग सभी के लिए मन में सद्भाव हो। चौथा, महिलाओं का मातृत्व के गुण के कारण सम्मान है। पांचवा, खाओ-पियो मौज करो इसके परे भी जिंदगी का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा, भौतिक विकास से भारत में पिछले 60 सालों में 50 फीसद जैव विविधता नष्ट हुआ है। 2030 तक कोई उपाय नहीं किया गया तो भयानक स्थिति पैदा हो जाएगी।

उन्होंने कहा, बाजारवाद के दौर में लोगों ने आवश्यक क्या है, क्या नष्ट हो रहा क्या बन रहा इसका विवेक खो दिया है।

गोविंदाचार्य ने अपनी यात्रा के संबंध में बताया कि कि मैं तो दर्शनार्थ मुक्ति के आस्था से निकला हूं। मेरे साथी सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक पहलुओं के बारे में लोगों से बातचीत करके जानकारियां इकट्ठा कर रहे हैं। जिसको समाज और सरकार के स्तर पर पहुंचाकर समाधान का प्रयास होगा।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Ranchi news: डॉ अंबेडकर की 134 वीं जयंती के मौके पर स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में विशेष व्याख्यान का आयोजन Ranchi news: डॉ अंबेडकर की 134 वीं जयंती के मौके पर स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में विशेष व्याख्यान का आयोजन
झारखंड कल्याण की चिंता छोड़ परिवार कल्याण पर सिमटा झामुमो महाधिवेशन: प्रतुल शाह देव
ड्रग्स के उत्पादन, वितरण और उपभोग पर रखें कड़ी नजरः मुख्य सचिव
Ranchi news: सीएमपीडीआई ने वंचित युवाओं के लिए शुरू किया कौशल विकास कार्यक्रम
कोलकाता उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर व्यक्त किया पूर्ण संतोष
मंत्री हफ़ीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बाहर करें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी
बाबा साहब भीम राव आंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं राष्ट्र निर्माता थे: बाबूलाल मरांडी
Jamshedpur news: टाटा स्टील ने मनाया राष्ट्रीय अग्नि सेवा दिवस 
झारखंड में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत, चुनाव आयोग सदैव मतदाताओं के साथ: मुख्य चुनाव आयुक्त
Horoscope: आज का राशिफल
Giridih News: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह में हुई नए सत्र की शुरुआत
Hazaribag News: बड़कागांव के विभिन्न छठ घाटों में श्रद्धालुओं ने डुबते हुए सुर्य को दिया अर्घ