रांची के पिठोरिया में पत्रकार को मातृशोक
On

पठोरिया (रांची) : ताजा खबर के पत्रकार वसीम अकरम की माता सायरा बेगम (55) पति स्व. शमीम अहमद का निधन हृदय गति रूकने के कारण बुधवार 25 अगस्त को ईलाज के दरम्यान हो गया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार की रात में ही पिठोरिया क्षेत्र के पिरूटोला स्थित कब्रगाह में किया गया। अंतिम संस्कार में परिजनों के अलावा जन प्रतिनिधि एवं मीडिया से जुड़े लोग शामिल थे। पुत्री सीमा नाज और पुत्र वसीम अकरम ने बतलाया कि उनकी मम्मी को ईलाज के लिए रविवार को अस्पताल ले जाया गया था। पिठोरिया प्रेस क्लब में दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में पिठोरिया थाना प्रभारी विनोद राम, जेएसआई जयशंकर प्रसाद, पत्रकार सुजीत केशरी, प्रवीण केशरी, राम कृष्ण मिश्रा, विजय गोप और सुमीत केशरी शामिल थे।
Edited By: Samridh Jharkhand