प्रेस क्लब के समीप लगाया गया जांच शिविर
On
रांची: मंगलवार को मारवाड़ी युवा मंच के रांची शाखा द्वारा चलाये जा रहे स्वास्थय जागरूकता अभियान के पांचवे दिन निःशुल्क कैंसर जांच शिविर लगाया गया। यह शिविर करमटोली चौक के प्रेस क्लब के समीप लगाया गया। इस शिविर में डेंटिस्ट, गायनोलॉजिस्ट, कैंसर स्पेशलिस्ट और फिजिशियन मौजूद रहे।
इस जांच शिविर में लोगों की कैंसर के साथ ब्लड शुगर,ब्लड प्रेशर, एवं खून से सम्बंधित की जांच की गई। जहाँ कैंसर से सम्बंधित जांच 123 लोगों ने करवाई, तो वहीँ ब्लड शुगर का 78 और ब्लड प्रेशर का 80 लोगों ने जांच करवाया। जागरूकता अभियान के तहत अंतिम दिन को चुटिया थाना के समीप जांच शिविर लगाया जाएगा। कार्यक्रम का अंतिम दिन बुधवार होगा।


यह भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की समीक्षा बैठक आयोजित
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts

Latest News

