जुगसलाई पार्क में मिला युवक-युवती का शव, सनसनी

जुगसलाई पार्क में मिला युवक-युवती का शव, सनसनी

जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर में टाटा पिगमेंट के पास स्थित एक पार्क में युवक-युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। बुधवार की सुबह इन शवों को स्थानीय लोगों ने देखने के बाद तत्काल सूचना पुलिस को दी। दोनों को कनपट्टी से सटाकर गोली मारी गई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस का कहना है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है, कि यह मामला आत्महत्या या फिर ऑनर किलिंग का भी हो सकता है।

पुलिस का कहना है कि हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर गहराई से छानबीन करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बताया जा रहा कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका थे। मृतक बागबेड़ा के लाल बिल्डिंग के पास रहनेवाले डीके उपाध्याय का बेटा सरोज उपाध्याय (19) है, जो को-ऑपरेटिंव काॅलेज में पार्ट 2 का विद्यार्थी था।

वहीं लड़की सिमरन भी इसी क्षेत्र के बड़ौदा घाट के पास स्थित लेबर ब्यूरो की रहने वाली है। इसके पिता राकेश कुमार रेलवे के इंटरनल टेलीफोन एक्सचेंज डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं और फिलहाल चाईबसा में पोस्टेड है। अभी वो चाईबासा में तैनात हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिमरन विष्टुपुर स्थित दयानंद पब्लिक स्कूल की 10वीं की छात्रा थी।

पुलिसिया जांच जारी

इस घटना को लेकर लोग विभिन्न प्रकार चर्चा की जा रही है। कोई कह रहा है कि दोनों ने एक-दूसरे को गोली मार दी है तो किसी का कहना है कि इनकी हत्या करने के बाद रिवाल्वर को लड़की के हाथ में थमा दिया गया है। लेकिन पुलिस जांच के बाद ही ठोस तरीके से कुछ कहने की बात बोल रही है।

यह भी पढ़ें: सोते समय भाई-भाभी और 3 साल के मासूम की हत्या, गोरखपुर में दिल दहला देने वाली वारदात

हत्या का संदेह

इस पूरे प्रकरण को लेकर मृतक सरोज के छोटे भाई अमरेंद्र उपाध्याय ने भाई की हत्या किये जाने का संदेह प्रकट किया है। उनके अनुसार मंगलवार की रात 12 बजे भाई के मोबाइल पर फोन आया तो चप्पल पहन कर ही घर से गेट बंद किये निकल गए। फिर सुबह छह बजे तक घर नही पंहुचे, तो पिता राकेश  कुमार ने उन्हें फोन लगाया। फोन आउट ऑफ़  रेंज बताया। इसके बाद उन्हें जुगसलाई थाने से घटना की जानकारी मिली तो वे लोग थाना पंहुचे।

यह भी पढ़ें: रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
मिर्जाचौकी के राजकीय मध्य विद्यालय में बदहाल व्यवस्था: टूटे पंखे, खराब कंप्यूटर; कैसे पढ़ेंगे मजबूर बच्चे?
झारखंड में संसाधनों की लूट चरम पर, यह वसूली की सरकार है: सुदेश महतो
Bengaluru Triple Murder Case: लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी बनी कातिल? माता-पिता और बहन की हत्या से सनसनी
Explainer: क्या है 'Boss Scam'? WhatsApp पर बॉस बनकर हो रही लाखों की ठगी, जानिए पूरा खेल
PhonePe, Google Pay और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब एक जगह दिखेंगे सभी ऑटो-पेमेंट
फीफा विश्व कप 2026: मेसी के डबल स्ट्राइक से ऑस्ट्रिया पर अर्जेंटीना की जीत
इतिहास के पन्नों में 24 जून: क्रिकेट, टेनिस और संचार जगत की बड़ी घटनाएं
कतर के रास लाफान में बड़ा हादसा, 12 भारतीय नागरिकों की गई जान
फीफा विश्व कप 2026: जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक विश्व कप से बाहर