टीपीसी के दो उग्रवादियों को पुलिस ने दबोचा, हथियार भी बरामद
On
रामगढ़: पतरातू थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती के नेतृत्व में पतरातू पुलिस ने रविवार की रात टीपीसी के दो उग्रवादियों को धर दबोचा। सनद रहे कि पतरातू के तालाटांड व हरिहरपुर के बीच नदी पर पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में विगत 30 अक्टूबर को मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात अपराधियों ने निर्माण कार्य बंद करने की लिखित धमकी दी थी।
इसी पर संज्ञान लेते हुए गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पतरातू की ओर जाने वाले रास्ते पर अवैध हथियार, गोली व पर्चे सहित दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें बिरनी टोला का सुनील मुंडा और पतरातू कोतो का रहने वाला प्रवीण करमाली उर्फ गोलू शामिल है। सुनील मुंडा पर 2017 में अपराधिक मामला भी दर्ज किया जा चुका है। छापेमारी दस्ता में संजय कुमार सिंह, हरिहर सिंह, मनोज कुमार, मोकिम अंसारी, निर्मल लकड़ा शामिल थे। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



