तीन अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, वाहनों में लूटपाट का आरोप
On
रांची(पलामू) : छतरपुर थाना पुलिस ने एनएच 98 पर वाहनों में लूटपाट कर रहे तीन अपराधियों को हथियारों सहित धर दबोचने के बाद जेल भेज दिया है। इनके पास से एक लोडेड अवैध देसी पिस्तौल सहित 2 कारतूस बरामद किये गये हैं। पुलिस को बसकर्मी द्वारा दी गई सूचना के बाद एक छापेमारी दस्ते का गठन कर तत्काल यह कार्रवाई की गई।
पंचर कर दे रहे थे घटना को अंजाम
पुलिस का कहना है कि 16 अक्टूबर की रात में लुटेरों ने सड़क पर लोहे की कील गाड़कर उस रास्ते से गुजरने वाले वाहनों के टायर पंचर कर लोगों से लूटपाट की थी। बताया कि अंबिकापुर जाने वाली यात्री बस शमीम उसी रास्ते से गुजर रही थी, लुटेरों ने बस को रोकने का प्रयास किया. लेकिन, बस के गार्ड ने अपनी राइफल से लुटेरों पर गोली चला दी। भय से लुटेरे झाड़ी में छिप गये। इसी क्रम में बस के एक कर्मी ने पुलिस को फोन पर इसकी सूचना दे दी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शंभु कुमार सिंह के निर्देश पर तत्काल थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापामारी कर लुटेरों को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पकडे गये अपराधियों की पहचान हुसैनाबाद के कुशवाहा टोला देवरी के विकास कुमार रवि उर्फ टार्जन, छत्तरपुर थाना के टेनपा निवासी राजेश कुमार राम व मनदेया निवासी विकास कुमार राम है।
पुलिस ने यह भी बताया कि लुटरों को मुख्य सरगना अपने कुछ साथियों के साथ भाग निकलने में सफल रहा। इस गिरोह ने वाहन को पंचर कर कई लूट की वारदात को अंजाम दिया है। गिरफ्तार तीन लुटेरों के पास से एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, चार लोहे की कील, दो मोबाइल व एक हीरो होंडा बाइक बरामद हुई है। इनकी गिरफ्तारी अभियान में थाना प्रभारी वासुदेव मुंडा, अंबिका राम, सैट 6 के हवलदार लीलन चौधरी, आरक्षी दूधनाथ यादव, सुनील यादव, विकास कुमार, वीरेंद्र यादव सहित कई जवान मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts

Latest News

