तांत्रिक की बातों में आकर कर दी नानी की हत्या, गिरफ्तार
On
चाईबासा : झारखंड के चाईबासा ज़िले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ज़िले के मझगांव थाना क्षेत्र के बालिबान्ध मुंडा टोला में एक युवक ने तांत्रिक की बातों में आकर अपनी नानी की हत्या कर दी। मृतका ननिका बिरुवा थी। मामले की सूचना मिलते ही मझगांव थाना प्रभारी अकील अहमद सदलबल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं आरोपी विजय बिरुवा को गिरफ्तार कर लिया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



