Video : अमेजन से जुड़े विवाद पर यह बोले हमारे वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल?

Video : अमेजन से जुड़े विवाद पर यह बोले हमारे वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल?

 

नयी दिल्ली : दुनिया की सबसे बड़ी इ-कामर्स कंपनी अमेजन से जुड़ा विवाद इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. इस पर देश के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने आज बयान दिया है. पीयूष गोयल ने आज कहा कि हम देश में हर प्रकार के इन्वेस्टमेंट का स्वागत करते हैं, लेकिन जो चीजें कानून के दायरे से बाहर होंगी, उसके बारे में कानून की प्रक्रिया के तहत होगा वह सोचा जाएगा. उन्होंने कहा कि मेरे कल के वक्तव्य में कुछ लोगों ने यह ढूंढने की कोशिश की कि मेरा बयान अमेजन के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि मेरा इतना ही कहना है कि कोई भी निवेश उस देश के कायदे-कानून के तहत हो. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में यही है.

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत में इ-कामर्स कारोबार के कुछ कायदे-कानून हैं, उसके तहत जो निवेश है उसका स्वागत है. लेकिन, छोटे कारोबारियों के लिए जो खून-पसीना एक कर व्यापार करते हैं और परिवार का भरण-पोषण करते हैं उनके लिए अनुचित प्रतिस्पर्धा हो यह उचित नहीं है.

 

उन्होंने कहा कि ऐसे व्यापारियों के पास लाखों-करोड़ों रुपये नहीं हैं, उन्हें बैंक से जीरो ब्याज पर पैसे नहीं मिलते हैं. उन्होंने कहा कि मेरा इतना कहना है कि जो निवेश हो वह कानून के दायरे में हो. उन्होंने कहा कि यह कानून बताता है कि निवेश के लिए क्या मानदंड है. इतना मेरा व सरकार का कहना है.

मालूम हो कि समय-समय पर अमेजन के निवेश के तौर-तरीकों, छोटे कारोबारियों के लिए डिस्काउंट के कारण कठिन व्यापारिक चुनौतियां और अन्य बातों पर सवाल उठते रहते हैं. अमेजन के मालिक जेफ बेजाॅस इन दिनों भारत के दौरे पर आए हुए थे. उनकी कंपनी ने अभी-अभी दिल्ली में अमेजन संभव नाम से एक बिजनेस समिट करवाया है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी