रांची के अखबार : राज्य में तीन नयी योजनाएं शुरू, आइडीएसपी का आकलन चूक हुई तो तीन गुणे हो जाएंगे मरीज

रांची के अखबार : राज्य में तीन नयी योजनाएं शुरू, आइडीएसपी का आकलन चूक हुई तो तीन गुणे हो जाएंगे मरीज

प्रभात खबर ने आज कवर पेज वन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए शुरू की गयी तीन योजनाओं को लीड स्टोरी बनाया है. इसका शीर्षक है: मजदूरों को गांव में रोजगार, पांच साल में इनके हाथ में जाएंगे 20 हजार करोड़. सरकार लाॅकडाउन के बाद अपने गांव आ रहे मजदूरों के लिए रोजगार सृजन के उपाय कर रही है. सरकार ने तीन योजनाएं आरंभ की हैं, जिनमें उन्हें रोजगार मिल सकेगा. ये हैं: बिरसा हरित ग्राम योजना, नीलांबर पितांबर जल समृद्धि योजना, वीर शहीर पोटो हो खेल विकास योजना. एक खबर है कि बेलारूस में फंसी झारखंड की बेटी को अपने राज्य से मदद की आस है. वे वहां मेडिकल की पढाई कर रहे हैं और खुद को क्वरंटाइन कर लिया है. अखबार ने एक खबर दी है कि झारखंड में कोरोना के रोकथाम व बचाव कार्य में जुटे मेडिकल कर्मी से लेकर सफाई कर्मी तक को 50 लाख रुपये का बीमित किया गया है. इसकी घोषणा स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने की है. दो दिन में एक भी कोरोना मरीज राज्य में नहीं मिलने की खबर भी अखबार ने दी है.

अखबार के कवर पेज 2 पर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के हवाले से एक खबर है कि राज्य के सरकारी स्कूल के बच्चे केबल टीवी के माध्यम से पढाई करेंगे. इसके लिए सरकार योजना तैयार कर रही है. अखबार ने प्रवासी श्रमिकों को लाने के लिए रेल टिकट किराये पर टकराव को लीड खबर बनाया है, जिसका शीर्षक है: ट्रेन टिकट पर टकराव. वेल्लोर में फंसे लोगों ने अपील की है कि उनका रजिस्ट्रेशन करा कर घर भेज दिया जाए. एक खबर है कि 30 जून तक बिजली बिल के साथ लेट फाइन नहीं देना होगा. लाॅकडाउन में खेती का हाल बताने वाली एक खबर है, जिसका शीर्षक है : साढे चार लाख लगाकर खेती की आथ में आये 28 हजार.

हिंदुस्तान अखबार की लीड खबर है: गांवों में रोजगार के लिए तीन नयी योजनाएं शुरू. एक खबर है रांची में नये कोरोना मरीज नहीं, 83 पर थमी रफ्तार. संक्षेप में यह खबर है कि गुरुवार को विदेश से लौटेंगे भारतीय. सिविल सर्विस पीटी की परीक्षा टलने की खबर भी संक्षेप में है. यह खबर भी है कि कोरोना से जंग में जुटे अस्थायी कर्मियो को 50 लाख का बीमा. शेयर बाजार में कल भारी गिरावट होने की खबर है. कश्मीर से खबर है कि सीआरपीएफ पर आतंकी हमले में तीन जवान शहीद हो गए. यह खबर है कि तीसरे दिन राज्य में 4300 कामगार लौटे. ठनका गिरने से राज्य में पांच बच्चे सहित छह की मौत की खबर भी है और प्रवासी श्रमिकों से किराये वसूलने पर घमसान की खबर भी अखबार ने दी है. पीएम मोदी का एक बयान है कि अफवाह व आतंक का वायरस दे रहे हैं कुछ देश.

प्रभात खबर व हिंदुस्तान की तरह दैनिक जागरण ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा तीन नयी विकास योजनाओं को शुरू करने की खबर को लीड बनाया है, जिसका शीर्षक है राज्य में तीन नयी योजनाएं शुरू. अखबार ने दिल्ली से खबर की है कि शराब में बह गयीं लाॅकडाउन की बंदिशें. यह खबर शराब के लिए कल लगी लंबी कतार के संबंध मेे है. जम्मू कश्मीर से खबर है कि 48 घंटे में दूसरा आतंकी हमला हुआ है, जिस पर सेना ने कहा है कि मुंहतोड़ जवाब देंगे. रांची से खबर है कि एक से दूसरे अस्पताल दौड़ती रही नौ माह की गर्भवती, नहीं किया भर्ती. यह खबर भी है कि जेपीएससी की सभी परीक्षाएं स्थगित हो गयीं हैं और यूपीएससी की पीटी स्थगित हो गयी. अखबार ने मजदूरों से रेल किराया वसूली पर मचे संग्राम पर भी खबर की है.

दैनिक भास्कर ने टाॅप में एक स्टोरी की है कि राज्य में दो दिन से कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है, पर सुकून से ज्यादा संशय है क्योंकि आइडीएसपी का आकलन है कि अगले दो हफ्ते अहम, चूक हुई तो राज्य में 350 तक पहुंच सकते हैं कोरोना के केस. आइडीएसपी यानी इंटिग्रेटेड डिजिज सर्विलांस प्रोग्राम ने यह रिपोर्ट दी है. एक खबर है कि बयानबाजी चलती रही और केरल बेंगलुरु से झारखंड लौटे 3529 श्रमिकों से रेलवे ने वसूल 31 लाख किराया. यह खबर भी है जेइइ मेन व नीट की परीक्षा की तारीखों का एलान आज होगा.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन
Dumka News: भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में कल निकलेगा कैंडल मार्च
Dumka News: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे हूल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि
Palamu News: सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के बावजूद नहीं रुक रही परीक्षाओं में धांधली
Palamu News: डीसी और एसपी ने किया पोखराहा खुर्द एनएच-39 इंटरसेक्शन का स्थलीय निरीक्षण
Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में हूल दिवस की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक
Dhanbad News: छात्र हित में विधायक निधि से कतरास कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण की अनुशंसा
Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी