Ranchi news: सरला बिरला विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नियुक्त किए गए श्रीधर बी डांडीन
आज विवि के एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक स्थित कुलसचिव कार्यालय में अपना पदभार संभाला
by: Sujit Sinha
On
रांची: श्रीधर बी डांडीन को सरला बिरला विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। उन्होंने आज विवि के एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक स्थित कुलसचिव कार्यालय में अपना पदभार संभाला। इस दौरान विवि के अधिकारी और शिक्षकगण उपस्थित रहे।
श्रीधर डांडीन ने बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर्नाटक विश्वविद्यालय से की है। बाद में बिट्स पिलानी से सॉफ्टवेयर सिस्टम में उन्होंने मास्टर्स किया। अध्यापन और प्रशासनिक क्षेत्र में ढाई दशकों से भी अधिक का उनका लंबा अनुभव रहा है। वर्ष 2020 में उन्होंने एसबीयू में इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड साइंस के डीन के तौर पर पदभार संभाला। पिछले साल कुछ समय तक वे विवि में बतौर कुलपति (प्रभार) भी रहे। वर्तमान में अध्यापन के अलावा फ्रांस के इंरिआ लैब्स के सहयोग से वे रिसर्च कार्य में भी संलग्न हैं।
Edited By: Sujit Sinha
Tags: Samridh News Sarala Birla University samridh jharkhand Sarla Birla University sarala birla university ranchi sarala birla university faculty sarala birla university cutoff sarala birla university campus sarala birla university review sarala birla university placements 2024 sarala birla university infrastructure sarala birla university popular programs sarala birla university scholarships 2024
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.
