रांची के अखबार : स्वच्छता सर्वेक्षण में झारखंड छोटे राज्यों में अव्वल, पीएम मोदी ने धौनी को लिखा पत्र, अन्य खबरें
प्रभात खबर ने आज पहले पन्ने पर टाॅप बाॅक्स स्टोरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी को उनके संन्यास लेने पर लिखे गए पत्र पर दी है. इसका शीर्षक है कि पीएम ने धौनी को लिखी चिट्ठी, बोले – आप में झलकती है नए भारत की आत्मा. पीएम ने लिखा है कि आपके संन्यास से 130 करोड़ भारतीय निराश हुए हैं, क्रिकेट में आपके योगदान के सभी प्रशंसक हैं. प्रधानमंत्री ने धौनी को युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया है और खिलाड़ी के तौर पर उनके आकलन को अन्याय कहा है. यह भी कहा है कि निजी व पेशेवर प्राथमिकताओं में संतुलन बनाना आपकी खासियत है. प्रधानमंत्री की प्रशंसा व पत्र पर महेंद्र सिंह धौनी ने उन्हें धन्यवाद बोला है.
अखबार ने लीड खबर बनाया है स्वाच्छता सर्वेक्षण को. इसका हेडिंग है : स्वच्छता में झारखंड का प्रदर्शन सबसे बेहतर. स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में बेस्ट परफार्मिंग स्टेट झारखंड बना. झारखंड के चार शहर विभिन्न कटेगरी में सम्मानित हुए. जमशेदपुर थ्री स्टार शहर बना.


हिंदुस्तान अखबार ने लीड खबर दी है: गौरव : झारखंड छोटे राज्यों में सबसे स्वच्छ. यह खबर स्वेच्छता सर्वेक्षण 2020 की रिपोर्ट पर आधारित है. 100 से कम शहर वाले राज्यों में झारखंड अव्वल रहा, जबकि ओवर आॅल 30 रैंक रहा है. यह खबर है कि चांद नजर आया है और मोहर्रम 30 को होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी को उनके संन्यास पर लिखी चिट्ठी वाली खबर का शीर्षक है: धौनी ने सिखाया परिवार के नाम से किस्मत नहीं लिखी जाती है. अखबार ने एक राहत भरी खबर दी है कि 15 दिन में झारखंड में आधे से भी कम हुई कोरोना संक्रमण की रफ्तार.
हिंदुस्तान में यह खबर भी है कि पूरी फीस वसूली के लिए निजी स्कूलों ने हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. एक संभावना भरी खबर है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण 40 महीने में पूरा हो जाएगा.


