Hazaribagh news: इलाके में बढ़ते चोरी के मामलों पर आजसू नेता ने उठाई आवाज, की अविलंब गिरफ्तारी की मांग
जिले में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया जाए: संजय मेहता
हजारीबाग: अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। हाल ही में सिंदूर में जिला परिषद सदस्य मुकेश के घर हुई सनसनीखेज चोरी की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। इस वारदात में चोरों ने ना सिर्फ घर में लूटपाट की बल्कि घर की एक महिला सदस्य पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल महिला का इलाज मेडिका अस्पताल में चल रहा है।

संजय कुमार मेहता ने कहा कि हाल के दिनों में हजारीबाग में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम जनता में भय का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया जाए और चोरी की वारदातों पर तत्काल रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।
उन्होंने कहा कि, चूंकि घटना को अंजाम देने के दौरान महिला पर हमला किया गया जो गंभीर रूप से घायल हो गईं और मेडिका अस्पताल में भर्ती हैं, इसलिए यह एक गंभीर मामला है। पुलिस को मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए चोरों को पकड़ना चाहिए और समाज के लोगों को भयमुक्त करना चाहिए
सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।
'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।
