Ranchi news: सीएमपीडीआई के परिसर में किया गया होली मिलन समारोह का आयोजन
रांची: सीएमपीडीआई के परिसर में एनसीओईए (सीटू) द्वारा पूरे धूमधाम एवं उल्लासपूर्वक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जेबीसीसीआई के सदस्य एवं सीएमपीएफ के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी डी0डी0 रामानंदन, जेबीसीसीआई के स्टैंडर्डराइजेशन कमेटि के सदस्य एवं एनसीओईए (सीटू) के महामंत्री आर0पी0 सिंह, अध्यक्ष समीर विश्वास, कार्यकारी अध्यक्ष निताय घोष तथा शाखा सचिव प्रलय भट्टाचार्यी ने सभी कोयला कर्मियों को उमंग एवं उत्साह का पर्व होली की हार्दिक बधाई दी और कहा कि आप सभी लोग अपने परिवार जनों के साथ खुशीपूर्वक होली पर्व का आनंद उठाएं।
इस मौके पर सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार, निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) शंकर नागाचारी, निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी/आरडीएंडटी) अजय कुमार, महाप्रबंधक (तकनीकी/जनसम्पर्क) संजय कुमार दुबे, क्षेत्रीय संस्थान-3, रांची के क्षेत्रीय निदेशक कंचन सिन्हा, महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशाशन) संजय कडम्बार, महाप्रबंधक (वित्त) सुदीप दासगुप्ता सहित अन्य महाप्रबंधक व विभागाध्यक्षगण, निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) के तकनीकी सचिव उमाशंकर सिंह, क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के एनसीओईए के शाखा के अध्यक्ष सुभाशीष बनर्जी एवं सचिव विनोद कुमार सिंह, बम बम झा, रोहित सिंह, राजेश कुमार सिन्हा, तपन डे, दीपांकर कुँवर, नरेन्द्र सिंह, राम प्रसाद मैती, गीता देवी, साजिदा खातून, सोनिया दास एवं विनीता केरकेट्टा सहित बड़ी संख्या में सीएमपीडीआई एवं सीसीएल कर्मी इस समारोह में हिस्सा लिया
