रांची के अखबार : हेमंत के ओएसडी रहे गोपाल जी के खिलाफ जांच शुरू, विवाद में पलामू में तीन को कुचल कर मार डाला

रांची के अखबार : हेमंत के ओएसडी रहे गोपाल जी के खिलाफ जांच शुरू,  विवाद में पलामू में तीन को कुचल कर मार डाला

रांची : प्रभात खबर ने आज फिर दूसरे दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ओएसडी रहे अधिकारी गोपाल जी तिवारी से जुड़ी खबर प्रमुखता से दी है. अखबार ने खबर दी है कि मुख्यमंत्री के जांच के आदेश के बाद एसीबी ने प्रारंभिक जांच दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है. गोपाल जी तिवारी पर पर का दुरुपयोग कर 21.55 करोड़ रुपये गलत ढंग से कमाने का आरोप है. आरोप के अनुसार, इस पैसोें को उन्होंने व उनके बेटे ने गुरुग्राम, रांची में निवेशित किया है और उनके बेटे ने एक साझेदारी वाली कंपनी बनाकर जमीन भी खरीदी है. गोपाल जी तिवारी इस समय पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात हैं.

अखबार ने पहले पन्ने पर लीड खबर दी है कि झारखंड में मेडिकल काॅलेज व अस्पताल में प्लाज्मा बैंक बनेगा. कोरोना को मात दे चुके लोगों के प्लाज्मा से संक्रमितों का इलाज होगा. मंगलवार को मुख्यमंत्री ने रिम्स के ब्लड बैंक में राज्य के पहले प्लाज्मा बैंक का उदघाटन किया था.

झारखंड में मंगलवार को एक दिन में रिकार्ड 802 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और एक की मौत हुई है. रांची में रिकार्ड 231 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं. आकलन है कि ऐसी ही रफ्तार रही तो अगले 12 दिनों में राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17 हजार के पार पहुंच जाएगी. एक खबर है कि 371 चीनी वस्तुओं पर अब बैन की तैयारी की जा रही है.

अखबर ने पलामू जिले के लेस्लीगंज से एक खबर है कि जमीन विवाद में मां और दो बेटों को कुचल कर मार डाला. सुबह ही जमीन विवाद व जुताई को लेकर दोनों पक्षों में झड़प हुई थी, जिसमें आरोपी का पिता घायल हुआ था. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह द्वारा पटना में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाने की खबर भी प्रमुखता से है.

यह भी पढ़ें: Godda News: पोड़ैयाहाट में मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गुस्से में बाजार बंद कर थाने पहुंचे ग्रामीण

हिंदुस्तान ने लीड खबर दी है कि कोरोना मरीजों के लिए रिम्स में खुला पहला प्लाज्मा बैंक. अखबार ने लिखा है कि अन्य मेडिकल काॅलेजों में भी यह सुविधा जल्द शुरू होगी. वहीं, यह खबर है कि बरहेट का थाना प्रभारी हरीश पाठक लड़की के साथ मारपीट करने व गाली देने का आरंभिक जांच में दोषी पाया गया है और अब उस पर आपराधिक मामला चलेगा.

यह भी पढ़ें: राजद पहले अपना आत्ममंथन करे, के. राजू पर आरोप राजनीतिक दिवालियापन: नायक

झारक्राफ्ट में कंबल घोटाले की एसीबी जांच के आदेश दिए गए हैं. वहीं, पलामू की खबर को अखबार ने प्रमुखता से दिया है कि जमीन विवाद में तीन को कुचलकर मार डाला. कई विवादित मोर्चाें से चीन की सेना के पीछे हटने के दावे की खबर भी अखबार ने दी है.

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक