Ranchi news: झारखंड कांग्रेस में भाजपा के स्लीपर सेल होने के बयान पर भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस को घेरा

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर भाजपा का स्लीपर सेल कांग्रेस में कौन है: प्रतुल शाह देव

Ranchi news: झारखंड कांग्रेस में भाजपा के स्लीपर सेल होने के बयान पर भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस को घेरा
प्रतुल शाह देव (फाइल फ़ोटो)

प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री,पदाधिकारी, विधायकों में कौन-कौन भाजपा के स्लीपर सेल हैं?,प्रभारी स्पष्ट करें: प्रतुल शाह देव

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू के द्वारा पिछले कुछ दिनों से लगातार दिए जा रहे हैं बयान पर उनको घेरा है। ज्ञातव्य है कि प्रभारी के राजू लगातार झारखंड कांग्रेस में भाजपा के स्लीपर सेल होने की बात कर रहे हैं। प्रतुल ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के इस बयान ने पूरी की पूरी झारखंड कांग्रेस को कटघरे में खड़ा कर दिया है।अब कांग्रेस के कार्यकर्ता ही एक दूसरे को शंका की दृष्टि से देख रहे हैं। प्रदेश प्रभारी को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर भाजपा का स्लीपर सेल कांग्रेस में कौन है? क्या वह प्रदेश अध्यक्ष हैं या मंत्रियों में कोई है या विधायकों में कोई है? प्रदेश पदाधिकारी में कोई है या फिर दूसरे नेता है?प्रतुल ने कहा ऐसा बयान देकर प्रदेश प्रभारी ने दशकों से निष्ठा से कांग्रेस का झंडा उठा रहे हजारों कांग्रेसियों के निष्ठा पर ही प्रश्न चिन्ह कर दिया है।

प्रतुल ने कहा कि अफसोस कांग्रेस का कोई एक नेता भी प्रभारी के इस बयान का विरोध नहीं कर रहा है।किसी समय कांग्रेस में आंतरिक प्रजातंत्र जीवित हुआ करता था।लेकिन अब तो अपने बड़े नेताओं के सामने कांग्रेस के कार्यकर्ता गलत बात का विरोध भी नहीं करते हैं।

प्रतुल ने कहा कि दरअसल कांग्रेस प्रभारी कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी जी का अनुसरण कर रहे हैं। राहुल गांधी ने गुजरात में गुजरात कांग्रेस में भाजपा के स्लीपर सेल होने की बात कही थी। इसका गुजरात के कांग्रेस के कुछ नेताओं ने जबरदस्त विरोध किया था ।गुजरात में 3 दशकों से सत्ता से बाहर कांग्रेस अब अपने कार्यकर्ताओं को ही इसका जिम्मेदार बता रही है।प्रतुल ने कहा कि इस पूरे मुद्दे का आश्चर्यजनक पहलू है कि कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा के पीठ पर चढ़कर दो बार झारखंड में चुनावी बैतरणी पार कर चुकी है।फिर भी कांग्रेस के प्रभारी को कांग्रेस में भाजपा का स्लीपर सेल दिख रहा है।

प्रतुल ने कहा अगर प्रभारी स्लीपर सेलों की लिस्ट सार्वजनिक नहीं करेंगे तो पूरी की पूरी प्रदेश कांग्रेस पर ही सवालिया निशान हमेशा के लिए खड़ा रह जाएगा

यह भी पढ़ें Bokaro News : महिला महोत्सव सप्ताह के तहत पिंक ऑटो जागरूकता रथ रवाना

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

Koderma News : वेतन के लिए भटक रही विधवा सफाई कर्मी, बीपीएम पर पैसे मांगने का आरोप Koderma News : वेतन के लिए भटक रही विधवा सफाई कर्मी, बीपीएम पर पैसे मांगने का आरोप
Koderma news : जमीन सौदे के नाम पर धोखाधड़ी, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
Koderma News : बरामदे से खूँटा खोलकर दो बैल चोरी, पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन
Koderma News : नाली निर्माण में अनियमितता पर भड़के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष
बोकारो कोर्ट को उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ी, सीसीटीवी से होगी निगरानी
किराना दुकानदार की बेटी बनी UPSC अफसर, कोडरमा स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत
Hazaribagh News: महारामनवमी पर डीजे पाबंदी को लेकर भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा
Dumka News: संचालित विकास योजनाओं एवं प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: सखी मार्ट का उद्घाटन, महिला स्वावलंबन को मिलेगा बढ़ावा
Pakur News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
Pakur News: चापाकल का पानी पीने योग्य नहीं, सोख्ता निर्माण की मांग
Pakur News: अबुआ आवास योजना के तहत लाभुक का गृह प्रवेश