निर्भया कांड के दोषी अक्षय की पत्नी ने उसे बचाने लगायी तलाक की अर्जी?

निर्भया कांड के दोषी अक्षय की पत्नी ने उसे बचाने लगायी तलाक की अर्जी?

औरंगाबाद : निर्भया कांड के चार दोषियों को 20 मार्च को सुबह फांसी होनी है. इससे पहले इनमें से एक अक्षय ठाकुर की पत्नी पुनीता ने अपने पति से तलाक लेने की अर्जी कोर्ट में दी है. पुनीता ने कहा है कि वह पति को फांसी के बाद विधवा होकर नहीं जीना चाहती है, इसलिए तलाक चाहती है. पुनीता के इस कदम को उसके द्वारा अपने पति को बचाने की कोशिश का हिस्सा माना जा रहा है, ताकि किसी वजह से फांसी टल जाए. अदालत इस मामले में 19 मार्च को सुनवाई करेगी.

अक्षय ठाकुर की पत्नी के वकील मुकेश कुमार सिंह ने कहा है कि हिंदू विवाह अधिनियम के तहत कुछ विशेष मामलों में वह तलाक का अधिकार पा सकती हैं. इसमें रेप का मामला भी शामिल है. वकील मुकेश के अनुसार, अगर किसी महिला का पति रेप का दोषी पाया जाता है तो वह तलाक की अर्जी दे सकती है. अक्षय बिहार के औरंगाबाद जिले के लहंग कर्मा गांव का रहने वाला है.

गौरतलब है कि कल ही निर्भया के तीन दोषियों अक्षय सिंह, पवन गुप्ता, विनय शर्मा ने देश में बचाव के तमाम उपाय खत्म हो जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और फांसी की सजा से माफी की मांग की है. इन आरोपियों के द्वारा पत्र लिख कर 20 की फांसी पर रोक की मांग की गयी है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका