झारखंड सरकार ने लाॅकडाउन में छूट देने के केंद्र सरकार के आदेश को लागू करने से किया इनकार

झारखंड सरकार ने लाॅकडाउन में छूट देने के केंद्र सरकार के आदेश को लागू करने से किया इनकार

रांची : झारखंड सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा लाॅकडाउन तीन में चार मई से दी गयी छूट को अपने यहां करने से इनकार कर दिया है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाॅकडाउन में छूट को लेेकर दिए गए निर्देश फिलहाल झारखंड में लागू नही होंगे. उन्होंने इसके साथ ही यह जिक्र किया कि हमारे श्रमिक भाई-बहन, छात्र-छात्राएं और अन्य लोग विभिन्न राज्यों से अपने घर आ रहे हैं. इसलिए एहतियात के तौर पर झारखंड में अगले दो सप्ताह तक लाॅकडाउन लागू रहेगा.


मालूम हो कि दो दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लाॅकडाउन बढाने की घोषणा करते हुए ग्रीन जोन व ओरेंज जोन में सीमित छूट का एलान किया था. केंद्र सरकार की घोषणा के अनुरूर चार मई से देश में लाॅकडाउन तीन प्रभावी हो जाएगा और यह 17 मई तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान ग्रीन व ओरेंज जोन में कुछ छूट देने का एलान केंद्र ने किया है.

लेकिन, झारखंड सरकार ने अपने यहां इसे लागू करने से इनकार कर दिया. ऐसे में यहां पूर्व की तरह पूर्ण लाॅकडाउन लागू रहेगा. आवश्यक चीजों की दुकानें सीमित समय तक पूर्व की भांति खुलेंगी. दवा की दुकानें हर समय खुली रह सकेंगी. परिवहन व आवागमन पर पूर्ण रोक रहेगा. सिर्फ विशेष परिस्थिति में ही जिला प्रशासन से पास लेकर सीमित आवागमन किया जा सकेगा.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक
लोकार्पण: जब साहित्य औपचारिकता के 'समोसे' में खो गया....
खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल