भारत के नेट जीरो लक्ष्य हासिल करने में क्लीनटेक स्टार्टअप्स निभा सकते हैं अहम भूमिका

भारत के नेट जीरो लक्ष्य हासिल करने में क्लीनटेक स्टार्टअप्स निभा सकते हैं अहम भूमिका

बात दुनिया के स्टार्टअप इकोसिस्टम या समुदाय के आकार की हो तो भारत अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर है। फिलहाल जनवरी 2022 तक भारत में 61,000 से अधिक स्टार्टअप कंपनियों को मान्यता दी गई है और उन्हें पंजीकृत किया गया है। लेकिन अगर भारत को नेट ज़ीरो के संदर्भ में अपने 2030 के लक्ष्य को हासिल करना है तो सरकार को क्लाइमेट टेक स्टार्टअप्स को तरजीह देनी होगी।

ये कहना है क्लाइमेट ट्रेंड्स और क्लाइमेट डॉट द्वारा संयुक्त रूप से जारी एक रिपोर्ट का।

भारत ने ग्लासगो में COP26 में 2070 में नेट ज़ीरो लक्ष्य हासिल करने की दिशा में अपनी अर्थव्यवस्था को डीकार्बोनाइज़ करने के लिए कई उपाय करने का वचन दिया। लेकिन चरम मौसम की बढ़ती घटनाओं के लिए अनुकूलन करना और साथ ही उत्सर्जन को कम करना, कुल मिला कर एक कठिन काम है। ऐसे में देश के लिए रिन्युब्ल एनेर्जी को बढ़ावा देना बेहद ज़रूरी है। साथ ही देश के स्टार्टअप समुदाय को भारत के लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में अपनी भूमिका निभाने में आगे आना चाहिए। वर्तमान में भारत में अधिकांश स्टार्टअप आईटी क्षेत्र में केंद्रित हैं। ग्रीन टेक में जो हैं भी वो अधिकांश रिन्यूबल एनर्जी या इलैक्ट्रिक वेहिकल के क्षेत्र में हैं।

क्लाइमेटडॉट के निदेशक अखिलेश मगल कहते हैं, “हमारे विश्लेषण से पता चलता है कि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ इस लड़ाई में क्लीन टेक स्टार्टप्स विशेष रूप से भूमिका निभा सकते हैं।”

भारत सरकार की स्टार्टअप इंडिया स्कीम, आत्मनिर्भर भारत जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्टार्टअप्स को सरकार द्वारा आवश्यक सहयोग मिलता रहा है। लेकिन यह सहयोग बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई और कुछ प्रमुख विश्वविद्यालयों के आसपास ही केंद्रित है। आगे, नीति निर्माताओं को वित्तीय सहायता सुनिश्चित करने और जलवायु तकनीकी नवाचार में तेजी लाने के लिए सही पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करने की आवश्यकता है।

वैश्विक स्तर पर यूरोप क्लाइमेट टेक में सबसे तेजी से बढ़ते देशों में है। भारत वहाँ से सीख सकता है। साथ ही, यूरोपीय संघ के यूरोपीय प्रौद्योगिकी संस्थान (EIT InnoEnergy) जैसे मॉडल का पता लगाया जा सकता है। इसे शुरू में यूरोपीय आयोग द्वारा विशेष रूप से क्लाइमेट टेक स्टार्टअप में तेजी लाने के लिए सहयोग दिया गया था, लेकिन अब यह स्वतंत्र रूप से संचालित और वित्तपोषित है।

अंत में क्लाइमेट ट्रेंड्स की निदेशक आरती खोसला कहती हैं, “फिलहाल हमारे लिए त्वरित और गहन डीकार्बोनाइजेशन की आवश्यकता है। भारत मुख्य रूप से अपनी रिन्यूबल एनर्जी परियोजनाओं के लिए घरेलू स्रोतों पर निर्भर है लेकिन एनर्जी ट्रांज़िशन के लिए देश में एक महत्वपूर्ण निधि के प्रवाह की आवश्यकता है। COP26 में, भारत ने जलवायु वित्त के लिए एक ट्रिलियन डॉलर की आवश्यकता की घोषणा की। ऐसी ज़रूरत के मद्देनज़र क्लाइमेट-टेक स्टार्टअप घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धन के प्रवाह को सुविधाजनक बना सकते हैं।”

यह रिपोर्ट कोपेनहेगन समझौते के संदर्भ में विशेष रूप से प्रासंगिक हो जाती है जहां विकसित देश सालाना 100 अरब डॉलर जुटाने के लिए सहमत हुए और अभी भी पूरा होने का वादा बना हुआ है।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Ranchi news: डॉ अंबेडकर की 134 वीं जयंती के मौके पर स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में विशेष व्याख्यान का आयोजन Ranchi news: डॉ अंबेडकर की 134 वीं जयंती के मौके पर स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में विशेष व्याख्यान का आयोजन
झारखंड कल्याण की चिंता छोड़ परिवार कल्याण पर सिमटा झामुमो महाधिवेशन: प्रतुल शाह देव
ड्रग्स के उत्पादन, वितरण और उपभोग पर रखें कड़ी नजरः मुख्य सचिव
Ranchi news: सीएमपीडीआई ने वंचित युवाओं के लिए शुरू किया कौशल विकास कार्यक्रम
कोलकाता उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर व्यक्त किया पूर्ण संतोष
मंत्री हफ़ीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बाहर करें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी
बाबा साहब भीम राव आंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं राष्ट्र निर्माता थे: बाबूलाल मरांडी
Jamshedpur news: टाटा स्टील ने मनाया राष्ट्रीय अग्नि सेवा दिवस 
झारखंड में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत, चुनाव आयोग सदैव मतदाताओं के साथ: मुख्य चुनाव आयुक्त
Horoscope: आज का राशिफल
Giridih News: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह में हुई नए सत्र की शुरुआत
Hazaribag News: बड़कागांव के विभिन्न छठ घाटों में श्रद्धालुओं ने डुबते हुए सुर्य को दिया अर्घ