सूर्या हांसदा एनकाउंटर: भाजपा पर हमलावर हुए हेमलाल मुर्मू, बोले "एक अपराधी को नेता बताने में लगी है भाजपा"

एनकाउंटर को लेकर विपक्ष ने सीबीआई जांच की मांग की

सूर्या हांसदा एनकाउंटर: भाजपा पर हमलावर हुए हेमलाल मुर्मू, बोले
प्रेसवार्ता करते हेमलाल मुर्मू (फाइल फ़ोटो)

रांची: झारखंड में सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले ने तूल पकड़ लिया है। आदिवासी संगठनों, भाजपा और विपक्षी दलों के नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। जेएमएम नेता हेमलाल मुर्मू ने बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बीजेपी एक अपराधी को नेता बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सूर्या हांसदा अपराधी था और हमेशा रहेगा।

हेमलाल ने उठाई सूर्या हांसदा के अपराधों की कुंडली

हेमलाल मुर्मू ने पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि सूर्या हांसदा के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे। उन्होंने दावा किया कि हत्याओं, हत्या-आरोपों और अपहरण के कुल 11 मामले सूर्या हांसदा पर दर्ज थे, उसके खिलाफ इतने मामले हैं कि गिनाते-गिनाते थक जाएंगे, लेकिन अपराध की कहानी खत्म नहीं होगी.

भाजपा पर फर्जी नेता गढ़ने का आरोप

हेमलाल मुर्मू ने कहा कि भाजपा सूर्या हांसदा को आदिवासियों का नेता बताने की कोशिश कर रही है, जबकि वह अपराधों में लिप्त था। वैसे आरोपी को एक नेता बताने में लगी है. सूर्या हांसदा पर भाजपा सवाल पूछ रही है कि देवघर से गिरफ्तार करने के बाद आखिर गोड्डा में कैसे मारा गया. जिस पर यूपी का हवाला देते हुए हेमलाल ने कहा कि विकास दुबे को गिरफ्तार मध्य प्रदेश से किया गया. जिसका एनकाउंटर यूपी में हुआ. इसपर सवाल क्यों नहीं किया जा रहा है. 

विपक्षियों पर राजनीतिक बयानबाजी का आरोप

हेमलाल मुर्मू ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सूर्या हांसदा जैसे अपराधियों को समाज के सामने नेता नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस ने अपने काम को ठीक से अंजाम दिया है और एनकाउंटर की पूरी जानकारी मीडिया के सामने रखी है।

यह भी पढ़ें Koderma News : नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों ने ली शपथ

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

परीक्षा के आधार पर हो चतुर्थ वर्गीय भर्ती, मैट्रिक अंक पर नहीं: पलामू छात्रों का कमिश्नर पर दबाव परीक्षा के आधार पर हो चतुर्थ वर्गीय भर्ती, मैट्रिक अंक पर नहीं: पलामू छात्रों का कमिश्नर पर दबाव
देवघर का वीर सपूत परलाध सिंह शहीद, खबर सुनते ही गांव में पसरा मातम
Palamu News : रामनवमी के अवसर पर शाहपुर में भव्य मंगलवारी जुलूस, जयकारों से गूंजा नगर
बरही में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर से की कार्रवाई
Sahebganj News : महाविद्यालय के डॉ. अनिल कुमार ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत किया शोध पत्र
Pakur News : बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल
पीवीयूएनएल द्वारा रामगढ़ स्वास्थ्य विभाग को अत्याधुनिक एएलएस एम्बुलेंस प्रदान, आपातकालीन सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Sahebganj News : राजमहल संसदीय क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी, 186 करोड़ की विकास योजनाओं की मंजूरी
Ranchi News : एनयूएसआरएल में सरहुल पूर्व संध्या कार्यक्रम, महादेव टोप्पो ने आदिवासी संस्कृति और प्रकृति पर दी जानकारी
Bokaro News : रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ प्रहरी मेला 2026
Pakur News : प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में जलसहिया ने जल संरक्षण कार्यक्रमों पर की चर्चा
Sahebganj News : रसोई गैस की होम डिलीवरी ठप, बुकिंग कराने के एक सप्ताह बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर